Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर :आदिवासी किसान छोटे लाल, तुलसी दास और रमाशंकर अपने जीवन में एक चमत्कार देख रहे हैं। कोरिया जिला मुख्यालय से 105 किलोमीटर दूर देवगढ़ गाँव में अभी जब वे अपने खेतों की ओर देखते हैं, तो वहाँ लहलहाती गेहूँ की फसल उनकी आँखों में खुशी के आँसू ला देती है। बस, कुछ समय का इंतजार है और वे पहली बार अपने ही खेत में उपजाए गेहूँ के आटे से बनी रोटी खा सकेंगे, और फसल बेचकर अतिरिक्त कमाई कर सकेंगे। ये वही जमीनें हैं जिन्हें कई वर्षों से वे खरीफ की फसल के बाद उसके हाल पर ही छोड़ देते थे, क्योंकि पानी के बिना इनमें एक अंकुर भी नहीं फूटता था। इन किसानों ने सपने में भी यह नहीं सोचा था कि उनकी जमीन पर कभी रबी की फसलें भी लहलहाएंगी।

10 Feb 2021 01:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को पॉक्सो कानून पर बॉम्‍बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि स्किन से स्किन का टच हुए बिना नाबालिग पीड़िता को छूना यौन अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। यह पॉक्सो एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न नहीं है। कोर्ट से तीन साल की सजा पाए शख्स रिहा करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट इस फैसले पर पहले ही रोक लगा चुका है। कोर्ट ने 27 जनवरी को इस फैसले पर रोक लगाई थी। 

10 Feb 2021 12:04PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि अमेजॅन और फ्लिपकार्ट के लगातार दुर्व्यवहारों और नियमो की अवहेलना और कई अनुचित व्यापार प्रथाओं में लिप्त होने के कारण भारत का ई कॉमर्स बाजार पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया है जिसको लेकर देश के 8 करोड़ व्यापारियों ने कंफडेराशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले नागपुर में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल गवर्निंग कॉउन्सिल की बैठक के दूसरे दिन आज बड़ी ई कॉमर्स कम्पनियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के 200 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेता भाग ले रहे हैं।

10 Feb 2021 11:32AM,
by: Thaneshwar sahu