देश में टीकाकरण के बीच कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में अब तक कुल 63,10,194 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। दूसरा डोज 13 फरवरी से देना शुरू किया जाएगा। वहीं, कोविड संक्रमण के मामलों की संख्या घटकर 1,50,000 से भी कम हो गई है।
09 Feb 2021 12:32PM,by: Thaneshwar sahu
चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आई तबाही के बाद तपोवन-विष्णुगाड परियोजना की एक सुरंग में फंसे करीब 34 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आइटीबीपी, एसडीआरएफ, सेना, जिला प्रशासन की टीम आपरेशन में जुटी हैं। इस बीच टनल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। दूसरी ओर प्रभावित क्षेत्र ऋषिगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट में चार और शव बरामद हुए हैं, जिसके बाद मृतकों की संख्या 31 हो गई है। इधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और हालातों का जायजा ले रहे हैं।
09 Feb 2021 12:08PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी-ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक दौरा करें। सरकार ने इनके लिए अच्छी योजनाएं बनाई हैं जिनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। आपके इन इलाकों में दौरे से यह क्रियान्वयन और भी प्रभावी हो सकेगा। यह भी देखें कि उन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो। राज्यपाल ने श्री शाह को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया और प्रदेश के नक्सलवाद सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की और जानकारी प्रदान की।
09 Feb 2021 11:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार रौनक बनी हुई है। प्रदेश में जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में ज्यादा कारों की बिक्री हुई है। पिछले साल के जनवरी माह में जहां 4523 कारें प्रदेश में बिकीं थीं, वहीं इस साल जनवरी माह में 4644 कारों की बिक्री हुई है। यह संख्या बीते दिसम्बर माह में 4233 बिकी कारो की संख्या से भी अधिक है।
09 Feb 2021 11:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के होने वाले चुनाव 2021 के संदर्भ में रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं छत्तीगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी एवं जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर परवानी के बीच सकारात्मक चर्चा हुई एवं चेंबर को सशक्त नेतृत्व देने के लिए दोनों के बीच सहमति बनी जिसके बाद उन्होंने चेंबर चुनाव को साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया । व्यापार एवं उद्योग के बीच आने वाली समस्याओं का निराकरण सशक्त रूप से करने का निर्णय लिया गया।
09 Feb 2021 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली की सेना को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने जो रूट की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 227 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। टीम इंडिया को चौथी पारी में जीत के लिए 420 रन का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय टीम 192 रन पर ही धराशाई हो गई। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली।
09 Feb 2021 10:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कल राष्ट्रव्यापी आनलाईन अभियान-‘‘ज्वांइन सोशल मीडिया’’ कैपेन जारी किया गया है। कांग्रेस सोशल मीडिया में जुड़ने के लिये कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अरविंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इस अभियान से जुड़ने के लिये पूरे देश की जनता से अपील की है।
09 Feb 2021 10:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य खनिज संसाधनों के मामले में देश में अग्रणी स्थान रखता है। खनिजों के उत्पादन से जहां खनिज आधारित उद्योगों के माध्यम से क्षेत्र का विकास होता है, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होते हैं। सरकार खनन कार्यों से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के हितों और कल्याण के लिए खनन पट्टे धारकों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। इसके लिए पिछली सरकार में खनिज अधिनियम में जिला खनिज ट्रस्ट के गठन का प्रावधान किया गया था। हालांकि, विशेषज्ञों द्वारा इस प्रावधान में कई कमियों को महसूस किया जा रहा था क्योंकि जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जा रही थी। इसके अलावा, स्थानीय लोगों की भागीदारी भी न्यूनतम थी। इसके अलावा, सीधे प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए धन का उचित उपयोग नहीं किया जा रहा था। सरल शब्दों में, जरूरतमंदों को आवंटित धन से लाभ नहीं मिल रहा था। पूर्ववर्ती प्रावधान में कई अन्य समान कमियों को भी देखा गया था।
09 Feb 2021 10:03AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और उद्योग मंत्री कवासी लखमा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उद्योग के क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने कई ऐसी नीतियां बनाई है जो कि राज्य में उद्योग के निर्माण और विकास में सहायक है। प्राकृतिक संसाधन से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ में खनिजों की पर्याप्त उपलब्धता है। निवेश में प्रोत्साहन के लिए राज्य में नवीन औद्योगिक नीति बनाई गई है। इसमें पात्र उद्योगों को सामान्य, प्राथमिकता उद्योगों तथा उच्च प्राथमिकता उद्योगों की श्रेणी में विभाजित कर विभिन्न निवेश प्रोत्साहन अनुदान, छूट एवं रियायतें दी गई है। इसी का परिणाम है कि में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो वर्ष के दौरान कुल 104 एमओयू किए गए है, जिसमें की 42 हजार 714 करोड़ से अधिक पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे 64 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इन निवेशों में स्टील सेक्टर में 78 एमओयू में 37306.39 करोड़, सीमेंट में एक एमओयू राशि 2000 करोड़, एथेनाल में 7 एमओयू 1082.82 करोड़, फूड सेक्टर में 5 एमओयू में 283.61 करोड़ फार्मास्युटिकल केे 3 एमओयू में 56.41 करोड़, डिफेंस सेक्टर के 3 एमओयू में 529.50 करोड़, इलेक्ट्रानिक्स में 2 एमओयू में 30.76 करोड़, सोलर में एक एमओयू 245 करोड़ और अन्य 4 क्षेत्रों में 1179.99 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है।
09 Feb 2021 09:37AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








