Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

चमोली जिले में आई आपदा के बाद तपोवन-विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट की 2.5 किलोमीटर लंबी टनल में फंसे करीब 34 व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नौसेना के कमांडो भी मौके पर पहुंच गए हैं। आइटीबीपी के 450 जवान एनडीआरएफ की पांच टीमें, सेना की आठ टीम और वायु सेना के पांच हेलीकॉप्टर मोर्चे पर डटे हुए हैं। टीम लगातार मलबा हटाकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन मलबा ज्यादा होने के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 180 मीटर दूर टी-प्वाइंट पर फंसे व्यक्तियों को बचाने को अब वैकल्पिक रास्ते पर विचार किया जा रहा है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इसपर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

10 Feb 2021 06:28AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

मुंगेली :खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनार्तगत् खेलो इंडिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी, जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें भी हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकओं को प्रवेश मिलेगा उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग कीट, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री रजनी भगत ने आज यहां बताया कि जिले के ऐसे खिलाड़ी बालक बालिकाएं जिनकी आयु 17 वर्ष तक है जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक है. वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नं., खेल का नाम अपने अभिभावक का सहमति पत्र व अन्य जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर विकासखण्ड लोरमी में श्री सुबोध सिंह मोबाईल नं. 9669699490, विकासखण्ड पथरिया में श्री अशोक यादव मोबाईल नं. 8319812578 तथा विकासखण्ड मुंगेली हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कक्ष क्रमाक 241, कलेक्ट्रेट मुंगेली में प्रस्तुत कर 13 फरवरी तक अपना पंजीयन करा सकते है।

09 Feb 2021 05:37PM,
by: Thaneshwar sahu