जगदलपुर : कमिश्नर चुरेन्द्र ने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि अविवादित नामांतरण और बंटवारे का अधिकार ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से प्रदान किया जा चुका है। ग्राम पंचायतों को अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने की आवश्यकता है। इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ही दूसरे विभागों के अमले को भी प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।
07 Feb 2021 03:00PM,by: Thaneshwar sahu
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज यानी रविवार 7 फरवरी को मैच का तीसरा दिन था और तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम 74 ओवर में 6 विकेट खोकर 257 रन बना चुकी है, लेकिन अभी भी भारतीय टीम पर फॉलो-ऑन का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत पर मंडरा रहा है फॉलो-ऑन का खतरा
07 Feb 2021 02:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 8 फरवरी को आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। वे प्रातः 10 बजे अपने निवास रायपुर से प्रस्थान कर 10.30 बजे मंदिर हसौद पहुंचेंगे। यहां वे लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमिपूजन करेंगे। प्रातः 11.30 से 12.10 बजे तक बहनाकाड़ी, दोपहर 12.30 से 1.15 बजे तक ग्राम बड़गांव, 1.30 से 2 बजे तक ग्राम गोढ़ी, 2.15 से 2.45 बजे तक ग्राम भामसोज, 3 बजे से 3.40 बजे तक ग्राम सकरी, शाम 4 बजे से 4.35 बजे तक ग्राम अकोलीखुर्द में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया शाम 5 बजे से 5.50 बजे तक ग्राम तुलसी में प्रार्थना शेड के शिलान्यास कार्यक्रम, शासकीय हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व मड़ई-मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 6.30 से 7 बजे तक ग्राम लखोली में गौठान के लोकार्पण समारोह एवं मड़ई मेला कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
07 Feb 2021 01:35PM,by: Thaneshwar sahu
चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया है, जबकि धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया, जिससे गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, तब दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में करीब 150 लोगों के मरने की आशंका है, जबकि 10 के शव बरामद किए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। सीएम ने चमोली जिले में पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन और रैणी का निरीक्षण किया और सभी को दिशा-निर्देश दिए, जिसके बाद वे दून के लिए रवाना हो गए हैं।
07 Feb 2021 01:31PM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक जनसभा में राज्य की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि पिछले 10 साल में ममता सरकार ने बंगाल के लोगों को सिर्फ निर्ममता दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब ममता दीदी ने 34 साल के भ्रष्टाचारी तथा अत्याचारी वाम शासन को उखाड़ फेंका, तब पूरे देश की नजर बंगाल पर थी। ममता बनर्जी ने तब परिवर्तन का नारा दिया था। लोगों को ममता बनर्जी से काफी आस थी, लेकिन पिछले 10 साल में ममता सरकार ने यहां के लोगों को सिर्फ निर्ममता दी है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। चक्रवात के दौरान केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए रुपये में भी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेराफेरी की। उन्होंने कहा कि ममता दीदी भारत माता की जय कहने से भी तिलमिला जाती हैं, लेकिन जब कोई देश के खिलाफ बोलता है तो वह चुप रहती हैं।
07 Feb 2021 01:30PM,by: Thaneshwar sahu
कोविड वैक्सीन की सबसे ज्यादा खुराक लगाने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन भारत से ऊपर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो देश भर में अब तक कुल 57.75 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। 12 राज्यों में दो-दो लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अकेले यूपी में 6,73,542 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है।
07 Feb 2021 12:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :गृह एवं लोक निर्माण मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 8 फरवरी सोमवार को सवेरे 9 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे और 10 बजे बलौदासरार जिले के सिमगा में निजी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण करने के बाद बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। मंत्री श्री साहू अपरान्ह 3.30 बजे बिलासपुर से कार से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर लौटेंगे।
07 Feb 2021 12:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के प्रेस वार्ता पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी को पता है कि बजट में ऐसा कुछ नहीं है जिसकी तारीफ की जा सके। बजट पूरी तरह से चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के हिसाब से बनाया गया है। बजट में किसानो के उपज के एमएसपी की गारंटी नही है,महंगी रसायनिक खाद बीज डीजल कीटनाषक आधुनिक कृषि यंत्रों के कीमतों पर कमी के लिए कोई प्रावधान नही है।कोरोना संकटकाल के चलते रोजी मजदूरी खो चुके श्रमिको एवं दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने के वादा का बीते सात साल से बाट जोह रहे युवाओं के रोजगार लिए कोई प्रावधान नही है।जनता कैसे आर्थिक रूप से मजबूत होगी,सस्ती गुणवत्तायुक्त शिक्षा,बेहतर स्वस्थ सुविधाएं,सस्ती रेल यात्रा एवं माल ढुलाई पर कोई फोकस नही है।किचन से लेकर पेट्रोलपंप तक महंगाई पैर पसार चुकी है।बजट में पेट्रोल डीजल से मोदी के मित्रो की मुनाफ़ाखोरी बढ़ाने की पूरी गुंजाइश दिख रही है आमजनता महंगाई के बोझ तले दबे जा रहे है उसे राहत देने की मंशा बजट में नही है।ऐसे में जब बजट में कुछ है ही नही तो बजट पर बुद्धजीवियों से चर्चा करने आए हरदीप पुरी के पास गोलमोल बात करने के अलावा और कुछ बचता नही है।
07 Feb 2021 12:31PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







