Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई। इस हादसे में अब तक 8 शव बरामद हुए हैं। 150 से ज्यादा लोग लापता हैं। एनडीआर और सेना की टीम राहत और का काम में जुटी हुई है। उत्तराखंड में आई इस प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के प्रति दुनियाभर के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने ट्वीट कर कहा कि उनका देश पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए भारत के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त करता है। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने भी ट्वीट कर पीडि़तों के प्रति संवेदना जताई है। उसने ट्वीट में कहा, 'भारत में ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन से प्रभावित होने वालों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम दुख की इस घड़ी में मृतकों के स्वजनों और मित्रों के साथ हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'

08 Feb 2021 05:00AM,
by: Thaneshwar sahu