Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

बिलासपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगले महीने बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। रायपुर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात का ऐलान किया। बजट की खूबियों को बताने के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिलासपुर को हम एयर कनेक्टविटी देने जा रहे हैं। इस बात का हमने निर्णय ले लिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- `हमें मालूम चला कि बिलासपुर में आंदोलन चल रहा था, हमें समझ नहीं आया कि ये आंदोलन किस बात के लिए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही आश्वासन दे दिया था। मैं आज आपलोगों के बीच ये कहना चाहता हूं कि बिलासपुर हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है, हमने इस बात का निर्णय ले लिया है, 1 मार्च से बिलासपुर से उड़ान शुरू हो जायेगी।`

07 Feb 2021 09:41AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

उत्तराखंड : चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, तब दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में करीब 150 लोगों के लापता होने की आशंका है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि एनडीआरएफ भी प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो चुकी है। पानी का बहाव अब थोड़ा कम हुआ है। इस कारण निचले इलाकों में रहने वालों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

07 Feb 2021 09:06AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्यापन कराने वाले नवाचारी शिक्षकों द्वारा गठित अंग्रेजी विषय की प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) की राज्य स्तरीय बैठक में अचानक पहुंचे। डॉ. शुक्ला ने शिक्षकों से अंग्रेजी भाषा के अध्ययन-अध्यापन में आने वाली समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत हुए। उन्होंने शिक्षकों को अंग्रेजी कैसे सरल ढंग से बच्चों को कैसे सिखाई जा सकती है इसके छोटे-छोटे टिप्स भी दिए। शिक्षकों के अंग्रेजी भाषा के अध्यापन के अनुभव को सुनकर प्रमुख सचिव अपने आप को रोक नहीं सके और अपना अनुभव शेयर करते हुए शिक्षकों को स्वयं ड़ेढ घंटे बोर्ड पर चाक से लिखकर अंग्रेजी सीखने के नवाचारी उपाय बताएं। उन्होंने शिक्षकों को अंग्रेजी सीखने के लिए बच्चों में ललक उत्पन्न करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

07 Feb 2021 04:04AM,
by: Thaneshwar sahu