महासमुंद जिले में शनिवार से कोविड टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई। जिसके तहत राजस्व, पुलिस, शहरी निकाय के साथ ही पंचायत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया। कलेक्टर डोमन सिंह आज सोमवार जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने अपना कोविड का टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोविड का टीका कोरोना से जंग जीतने के लिए कारगर साबित हो रहा है। कलेक्टर टीका लगवाने के बाद आधा घंटे तक निगरानी कक्ष में रहे। इसके बाद आॅफिस आकर सरकारी कामकाज निपटाया। उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने भी कोविड का टीका लगवाया। अपर कलेक्टर जोगेंद्र कुमार नायक सहित एस. डी.एम. सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं डिप्टी कलेक्टरों ने भी टीकाकरण कराया। इस मौके पर मेडिकल काॅलेज महासमुन्द के डीन डाॅ. पी.के. निगम और डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर मौजूद थे।
08 Feb 2021 03:37PM,by: Thaneshwar sahu
सुकमा : नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षबलो की कार्रवाई जारी हैं। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के 2 कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ/कैम्प सामग्री/दैनिक उपयोगी सामग्री/नक्सल साहित्य एवं मोटर साइकिल इत्यादि जब्त किया हैं।
08 Feb 2021 02:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज जोरहाट में असम के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशेषताओं के साथ यहां चाय की खेती और बांस तथा लघु वनोपज आधारित उद्योगों की संभावनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंनेे चर्चा के दौरान इन उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में चाय और बांस उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर चाय उत्पादकों के साथ साथ विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद थे। असम के उद्योगपतियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को हाथ से तैयार की गई विशेष चाय भी भेंट की।
08 Feb 2021 02:56PM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को उत्तराखंड के सांसदों के साथ बातचीत की। उत्तराखंड में आई ग्लेशियर आपदा पर राहत के प्रयासों और भविष्य के कार्यों पर चर्चा की। उत्तराखंड के सांसदों के जरिए पीएम मोदी ने संदेश दिया कि आगे बढ़िये। इस प्राकृतिक आपदा से भरे राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के चक्र को समझने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा और इन आपदाओं के कारण जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं का अपनाया जाएगा। सरकार और उसके सभी संस्थान आपदा की इस अवधि में उत्तराखंड के साथ खड़े हैं, जीवन के नुकसान को कम करने और राहत के प्रयासों में सहायता के लिए सभी मदद की जाएगी।
08 Feb 2021 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पंचायती राज व्यवस्था के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया स्वरुप प्रदान करने की दृष्टी से आज पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव के सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान पर आईसीआईसीआई बैंक और पंचायत विभाग के अधिकारियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। इस एमओयू में प्राप्त सीएसआर की सहायता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नए आयाम प्राप्त होंगे जो केवल ग्रामीण विकास विभाग ही नहीं अपितु अन्य विभागों पर भी प्रभाव डालेंगे, लगभग 4 करोड़ के सीएसआर से यह व्यवस्था निश्चित ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। इस एमओयू में एनआरएलएम की भी सहभागिता सुनिश्चित की गयी है। पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में हर ग्राम पंचायत में एक साल में एक करोड़ रूपए का कार्य और 18 वर्ष की आयु से अधिक के युवाओं को 6 माह तक का रोजगार का लक्ष्य लेकर चले पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक इंटीग्रेटेड योजना के माध्यम से कार्य कर रहे हैं इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक ने विभाग हेतु अधोसंरचना विकास और आईटी सेक्टर के लिए प्लानिंग बनाई हुई थी, जिसमें एसेट रेजिस्टर और इंडिविजुअल के लिए इनकम जनरेशन के 2 प्रमुख चरण हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 1 वर्षीय इस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर की स्थिति में पहुँचे हैं।
08 Feb 2021 01:27PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली के निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा, बालकृष्ण दानी, के.सी. माहेश्वरी एवं चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते की उपस्थिति में चेम्बर चुनाव-2021 के अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज 08 फरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे चेम्बर कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में किया गया। निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि मतदाता सूची में त्रुटि सुधार का समय समाप्त होने के पश्चात अंतिम मतदाता सूची के अंतर्गत इस चुनाव में 16215 सदस्यों को मत देने की पात्रता रहेगी। चेम्बर ऑफ कॉमर्स की अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन
08 Feb 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से सहायक संचालक, कृषि विभाग पद का चयन सूची अनुपूरक सूची जारी की गई है। सहायक संचालक, कृषि के कुल 25 पदों के खिलाफ 25 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची जारी की गई है। चयन सूची, अनुपूरक सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सहायक संचालक कृषि की चयन सूची जारी
08 Feb 2021 12:24PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट ने जीएसटी के विकृत रूप के खिलाफ आगामी 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद की घोषणा की है। इस बंद का समर्थन करते हुए ट्रांसपोर्ट सेक्टर के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने कैट के भारत व्यापार बंद का समर्थन करते हुए 26 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करने की घोषणा की है।
08 Feb 2021 11:36AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








