Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

    रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई 3 बाजार चौक में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का अहम योगदान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किए, बैठकें की और व्यापक जन जागृति का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंद्राकर के पास छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए एक विशेष दृष्टि थी। वे यहां हॉर्टिकल्चर की संभावनाओं के संबंध में हमेशा बात करते थे। आज दुर्ग जिला जो छत्तीसगढ़ राज्य में सब्जी एवं फलों के उत्पादन में शीर्ष स्थान पर है उसके पीछे स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी की सोच का महत्वपूर्ण योगदान है। भिलाई के औद्योगिक विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही।

02 Feb 2021 08:25AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’छत्तीसगढ़ हर्बस’ ब्रांड के नाम से हर्बल उत्पाद के प्रचार-प्रसार तथा विक्रय के लिए मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल वेन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित लगभग 100 प्रकार के हर्बल उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला, सचिव वन प्रेम कुमार, अपर प्रबंध संचालक एस.एस. बजाज तथा वनमण्डाधिकारी के.आर. बढ़ई भी उपस्थित थे। वन मंत्री अकबर ने मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

02 Feb 2021 07:05AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर ; नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया की पहल से प्रदेश के सभी निकायों में ठण्ड के दिनों में चौक-चौराहों पर जलाए जाने वाले अलाव में गौ-काष्ठ, गोबर के कण्डे के उपयोग को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही निकाय क्षेत्रों में होने वाले दाह संस्कार में गौ-काष्ठ एवं कण्डे के उपयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में सभी निगम आयुक्त और नगर पालिका और नगर पंचायत के सीएमओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गोठानों से निकलने वाले गोबर और पशुपालकों से खरीदे जाने वाले गोबर का उपयोग जैविक खाद के अलावा गोबर काष्ठ बनाने में किया जाता है।

02 Feb 2021 05:42AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : देश और प्रदेश की प्रगति में महती भागीदारी निभाने वाले युवाओं को उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही अच्छे और सकारात्मक विचार का वास होता है। जिससे इंसान अपनी दिनचर्या के साथ ही पूरे जीवन का भरपूर आनंद ले सकता है। उन्होंने सफल दिनचर्या के लिए प्रतिदिन व्यायाम और योग को महत्वपूर्ण बताया। बघेल ने वनांचल आदिवासी क्षेत्र सुकमा के स्वामी विवेकानंद परिसर में आज फिटनेस सेंटर के अवलोकन के दौरान जिम में स्वयं कसरत कर युवाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद बस्तर दीपक बैज सहित विधायक मोहन मरकाम भी उपस्थित थे।

01 Feb 2021 03:26PM,
by: Thaneshwar sahu