Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : कलेक्टर डाॅ.एस.भारतीदासन ने डिप्टी कलेक्टर के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत डिप्टी कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा को प्रोटोकाल अधिकारी, रायपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शाखा, मीसा बंदी शाखा, जनगणना, पासपोर्ट, 20 सूत्रीय क्रियान्वयन राजस्व मोहर्रिर शाखा, राहत एवं पुनर्वास, अधिक अन्न उपजाओ शाखा, संजीवनी कोष, सेन्ट्रल डाक शाखा, सीनियर सिटीजन शाखा, आंग्ल अभिलेख कोष्ठ, सहायक अधीक्षक - सामान्य/कार्यपालन/राजस्व, जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, जन समस्या निवारण शिविर, आवक-जावक शाखा और परिवर्तित भूमि शाखा का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया हैं। इसी तरह वे सिविल लाईन, पंडरी, देवेन्द्र नगर और महिला थाना के लिए नगर दण्डाधिकारी बनाये गये है। जगन्नाथ वर्मा रायपुर जिले के बने प्रोटोकाल अधिकारी

03 Feb 2021 06:06AM,
by: Thaneshwar sahu