रायपुर: डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी ने आज समाधान कार्यक्रम में आयी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों से वीडियो कॉल पर बात की। जांजगीर जिले के शक्ती थाना इलाके से एक प्रार्थी ने शिकायत भेजी कि दो माह पहले उस पर प्राण घातक हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी थीं। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्री अवस्थी ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर और शक्ती थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उन्हें अवगत कराएं। सूरजपुर निवासी अमरेश कुमार दुबे ने शिकायत भेजी कि अंबिकापुर में उनकी बेटी की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई है, जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। डीजीपी ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर. कोशिमा को निर्देश दिए कि सिविल सर्जन को पत्र लिखकर डॉक्टर की लापरवाही पर जॉच कराएं। बीजापुर से पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिस व्यक्ति ने दुर्घटना की थी उसकी गिरफ्तारी पुलिस द्वार नहीं की जा रही है। डीजीपी के निर्देश पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राजनांदगांव और धमतरी से अवैध शराब बिक्री की शिकायत आई जिस पर डीजीपी ने तत्काल दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कांकेर के उड़कुड़ा थाना अन्तर्गत निवासी देवेश कुमार साहू ने बताया कि उन्हें कम सुनाई देता है और श्रवण यंत्र की आवश्यकता है। डीजीपी श्री अवस्थी ने कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री अहिरे को निर्देश दिए कि प्रार्थी को श्रवण यन्त्र उपलब्ध कराएं। डीजीपी अवस्थी ने शिकायतों का किया तत्काल समाधान,
02 Feb 2021 02:02PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारत के अन्नदाता अपने खेती, जीवन और आजीविका एवं अपने वर्तमान और भविष्य को बचाये रखने के लिए ऐतिहासिक तौर पर विगत दो माह से अधिक लंबे समय से नई दिल्ली के विभिन्न सीमाओं के साथ-साथ देश के सभी राज्यो में केन्द्र की मोदी सरकार से अपनी मांगो को लेकर संघर्षरत है।
02 Feb 2021 01:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : निजी विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा प्रदान करे कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश के बाहर जाकर भी यह कहें कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा प्राप्त की है। कोरोनाकाल में निजी विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन शिक्षा तथा अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है, यह सराहनीय है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कल राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के 16वें स्थापना दिवस समारोह में कही। राज्यपाल सुश्री उइके का नाम आम जनता से मुलाकात करने के लिए वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। इस समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था द्वारा राज्यपाल को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें 29 जुलाई 2019 से 06 जनवरी 2021 तक एक राज्यपाल के रूप में 10 हजार 849 लोगों से मुलाकात करने एवं उनकी समस्या सुनने के लिए दिया गया। राज्यपाल को उपस्थित सभी निजी विश्वविद्यालयों ने अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने भी राज्यपाल को विशेष अभिनंदन पत्र प्रदान किया। सभी निजी विश्वविद्यालयों ने राज्यपाल के समक्ष उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
02 Feb 2021 12:18PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा तथा अन्य प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के कचांदुर में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संचालन में दिक्कत होने के चलते प्रबंधन ने सरकार से प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन की बेहतरी को देखते हुए सरकार से इस कॉलेज का अधिग्रहण आग्रह किया था। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब होगा शासकीय
02 Feb 2021 11:44AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आई है। नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास में प्रदेश सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ और धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई कर भी माफ किया गया है। अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी नगरीय प्रशासन द्वारा एल्डरमेनों और पार्षदों की निधि जारी की गई है, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिसके माध्यम से सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
02 Feb 2021 11:44AM,by: Thaneshwar sahu
ऑक्सफॉर्ड ने अपने हिंदी के शब्दों में एक और नया शब्द जोड़ दिया है। ये है 'आत्मनिर्भर'। इस शब्द का जिक्र पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को सार्वजनिक तौर पर उस वक्त किया था जब देश कोरोना महामारी की चपेट में था और वो इससे उबरने के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहे थे। उस वक्त उन्होंने देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का जो जिक्र किया था वो भविष्य के लिए भारत को एक मजबूत आधार देने की कल्पना थी, जो अब साकार होती हुई दिखाई दे रही है। जब पीएम मोदी ने इसका पहली बार जिक्र किया था तब उन्होंने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया था, जो देश के जीडीपी का करीब दस फीसद था। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के उत्थान के लिए 16 घोषणाएं की थीं। इनमें किसानों की आय को दोगुना करने की भी घोषणाएं शामिल थीं।
02 Feb 2021 10:59AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज, 2 फरवरी को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए टाइम टेबल जारी किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2021 को 2 फरवरी को जारी किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, डेटशीट जारी करने की कोई निश्चित समय की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आज किसी भी समय परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया जा सकता है। टाइम टेबल जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।
02 Feb 2021 10:25AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की पहल पर राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के पास, कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में एक फरवरी से निःशुल्क योग कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। यहां योग आयोग की मास्टर ट्रेनर सुश्री पूनम शुक्ला द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग सिखाया जाएगा। रायपुर शहर के नागरिक उद्यान में निःशुल्क योग सीख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण कलेक्टोरेट गार्डन में चल रही योग कक्षा बंद कर दी गई थी। योग के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कलेक्टोरेट गार्डन में प्रतिदिन निःशुल्क योग प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की थी।
02 Feb 2021 09:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









