रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 और 28 जनवरी को कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे और जिलेवासियों को लगभग 342 करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल 27 जनवरी को कोण्डागांव से अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के नरहरपुर स्थित ग्राम श्रीगुहान पहुंचेंगे। वे यहां गौठान का अवलोकन करेंगे और 4.20 बजे श्रीगुहान से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जंगलवार कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड कांकेर पहुंचेंगे। वे 4.40 बजे से कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में कृषक छात्रावास तथा कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास और लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे वहां कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्य गतिविधियों का अवलोकन तथा महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात कार द्वारा शाम 5.40 बजे गढ़िया पहाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे गढ़ियापहाड से प्रस्थान कर रात्रि 7.15 बजे कोमलदेव जिला चिकित्सालय पहुंचेंगे और वहां सीटी स्केन मशीन का लोकार्पण करेंगे, वे रात्रि विश्राम कांकेर में करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अगले दिन 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांकेर का अवलोकन करेंगे। वे इसके पश्चात 12.40 बजे गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान कांकेर पहुंचेंगे और वहां आमसभा में जैव विविधता पंजी का विमोचन करेंगे तथा वन अधिकार समिति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, साथ ही वे विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 1.50 बजे गोविन्दपुर स्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड कांकेर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान करेंगे।
27 Jan 2021 03:28AM,by: Thaneshwar sahu
गणतंत्र दिवस पर किसानों के उग्र आंदोलन और दिल्ली में स्थिति को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने उच्च स्तरीय बैठक की। दिल्ली में सुबह से लेकर अब तक के हालात को लेकर गृह मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है। इस बैठक में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस के अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात किया जाएगा। ये उन 15 कंपनियों के ऊपर होंगे, जो कल भेजी गई थीं। 5 कंपनियां आज स्टैंडबाय पर थीं। यानी दिल्ली में 1500 से अधिक अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। बैठक में तत्काल प्रभाव से उन संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, जहां पर मंगलवार को हिंसा हुई है। यह जगह नांगलोई, आईटीओ और गाजीपुर हैं।आज की हिंसा से जुड़ी हर पहलू की समीक्षा की जा रही है। अब तक 3 अहम बैठकें हो चुकी हैं। गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस द्वारा बनाई गई विशेष टीम दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों से जानकारी ले रही है।
26 Jan 2021 03:31PM,by: Thaneshwar sahu
कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। केंद्र ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। बता दें कि देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है, लेकिन यह लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। भारत में अब तक 16 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
26 Jan 2021 02:48AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 21 से 23 जनवरी 2021 तक राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का वर्चुअल आयोजन जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से हुआ।
25 Jan 2021 03:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके इस मौके पर जनता के नाम अपना संदेश देने के साथ ही राज्य के कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगी। राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर में करेंगी ध्वजारोहण
25 Jan 2021 01:48PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पूरे राष्ट्र के साथ 72वाँ गणतंत्र दिवस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थित कार्यालयों में पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का समारोह रायपुर रेल मंडल के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के सेक्रेसा मैदान में 26 जनवरी 2021 को प्रातः 8.30 बजे से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता, सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती राधा गुप्ता एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा)डा.दर्शनीता बी. अहलूवालिया , अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश विश्नोई सहित मंडल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
25 Jan 2021 12:27PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






