Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर :खारुन नदी में दुर्ग तथा रायपुर के किसी भी उद्योग से दूषित जल प्रवाहित नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में प्रकाशित खबरों के संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर नगरपालिक निगम बिरगांव तथा पर्यावरण मंडल के संयुक्त जांच दल द्वारा गोंदवारा, सोनडोंगरी, बिरगांव औद्योगिक क्षेत्र उरला, सरोरा, उरकुरा, रावाभाटा तथा भनपुरी के आसपास के उद्योगों और दुर्ग के उद्योगों का निरीक्षण किया गया है, जिसमे यह पाया गया कि किसी भी उद्योग से दूषित जल खारून नदी में प्रवाहित नही हो रहा है। खारुन नदी का कुछ भाग घरेलू दूषित जल से प्रभावित है। इसमें सुधार हेतु नगर निगमों द्वारा 01 जुलाई 2021 के पूर्व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जानी है, ये प्लांट नगरीय निकायों के अधीन निर्माणाधीन हैं। 

25 Jan 2021 05:19AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यटन देश-प्रदेश की आर्थिक उन्नति और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां महासमुंद जिले में स्थित पुरातात्विक धरोहर सिरपुर, सरगुजा की रामगढ़ में प्राचीनतम नाटयशाला सीताबेंगरा गुफा, बस्तर में चित्रकोट और तीरथगढ़ के जलप्रपात, कुटुमसर की गुफाएं जैसे अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व के खजाने से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ को पर्यटन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक स्थलों को रमणीय बनाया जा रहा है।

25 Jan 2021 04:15AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में से एक है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मल्यों और परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। हमें इसका प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और भेदभाव के बिना निर्भीक होकर करना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार का अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और और मतदान प्रकिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आव्हान किया है।

25 Jan 2021 03:39AM,
by: Thaneshwar sahu