Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

आईबीपीएसस द्वारा भाग लेने वाले बैंकों में क्लैरिकल कैडर की 2557 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में 5, 12 और 13 दिसंबर 2020 तिथियों को आयोजित की गयी प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा विलंबित है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा जारी सीआरपी क्लर्क-X भर्ती 2021-22 अधिसूचना के अनुसार परिणामों की घोषणा 31 दिसंबर 2020 को ही की जानी थी और सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए अगले चरण में मुख्य परीक्षा 24 जनवरी 2021 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा में देरी के बाद संस्थान द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन अब एक माह बाद, 28 फरवरी को आयोजित किये जाने की घोषणा की घोषणा की गयी है। वहीं, मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र फरवरी से पहले सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं।

25 Jan 2021 10:15AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक रमणीय स्थलों के साथ-साथ अनेक ऐसे पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल हैं, जो बरबस ही लोगों को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य में ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व के ऐसे बहुत से बहुमूल्य धरोहर हैं जिन्हें सहेजने और संवारने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है ताकि हमारी परम्परा,संस्कृति, जैव विविधता और खान पान से देश और दुनिया के लोग परिचित हो सकें और राज्य में पर्यटन विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सके।इसी कड़ी में कोरिया से लेकर सुकमा तक राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण किया जा रहा है जो भविष्य में पर्यटन के उच्च प्रतिमान के रूप में पहचाना जाएगा। इसके पहले चरण के तहत 9 स्थलों को विकसित करने का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।

25 Jan 2021 06:30AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस 22 जनवरी को रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत लगभग एक लाख रूपए मूल्य के अवैध लकड़ी सहित वाहन की जप्ती की गई। मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे.आर. नायक के मार्गदर्शन और वन मंडलाधिकारी रायपुर विश्वेष कुमार झा के निर्देशानुसार डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा लकड़ी की अवैध परिवहन कर रहे एक मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी-22 एबी 3970 को तिल्दा-खरोरा रोड में घेरा बंदी कर जप्ती की गई। इस अभियान में टीम द्वारा जांच के दौरान संलिप्त आरोपी रवि वर्मा, ग्राम केसदा जिला बलौदाबाजार के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। उक्त कार्रवाई में यदुराम साहू, इन्द्रचंद धनगर, राधे और प्रशांत यादव, आदि विभागीय अमला शामिल था। गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले 21 जनवरी को डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी के ही नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुरा मोड़ में घेराबंदी कर लगभग 70 हजार रूपए मूल्य के अवैध लकड़ी सहित एक अन्य वाहन की जप्ती की गई थी। 

25 Jan 2021 05:51AM,
by: Thaneshwar sahu