कोविड की दूसरी लहर का सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र हुआ है। राज्य में सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है। प्रदेश में कोरोना मासूम बच्चों को भी अपने चपेट में ले रहा है। महाराष्ट्र में बीते 43 दिनों में दस साल से कम आयु के 76 हजार 401 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक जनवरी 2021 से 12 मई तक दस वर्ष के नीचे 1,06,222 बच्चे संक्रमित हुए हैं।
15 May 2021 09:47AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर व जिज्ञासा के कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर के बस्तियों तक पहुँच आम जनता का स्वास्थ सर्वेक्षण किया जा रहा है जिसमें शरीर के तापमान की जाँच के साथ ही ऑक्सिजन की जाँच,वैक्सीनेशन की जानकारी,कोरोना से बचने के उपाय व किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर कोरोना की जाँच कराना व सही दवायी लेना जैसे जानकारियां दी जा रही है।
15 May 2021 07:51AM,by: Thaneshwar sahu
देश में लगभग पिछले दो हफ्तों में लू से राहत दर्ज की गई है। देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, अब मानसून भी आने वाला है, जो कि सामान्य रहेगा, ऐसी उम्मीद लगाई गई है। इस बीच देश में देश के कई राज्यों में चक्रवात तूफान तौकते का असर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात तौकते को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। इन सबसे मौसम में काफी बदलाव आ रहा है और कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी तूफान की स्थिति बनी हुई है। मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काइमेट की माने तो लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर गहरे कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। कल 15 मई तक यह चक्रवाती तूफान ताऊ ते बन सकता है। इसके उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है। बताया गया कि देश में कई अलग अलग मौसमी सिस्टम बने हुए हैं।
15 May 2021 06:03AM,by: Thaneshwar sahu
महासमुंद : लॉक डाउन के दौरान महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन एवं ज़िला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही की गयी। मुखबिर की सूचना मिलने पर आबकारी दल द्वारा जाँच के दौरान आरोपी कुंजमन दास पिता अंजोर दास, जाति पनका उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बरोली थाना बसना जिला महासमुंद कुल 15 ली. महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ़्तार किया गया तथा क़ब्ज़े आबकारी लिया गया । ज़िला आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही
15 May 2021 06:03AM,by: Thaneshwar sahu
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई राज्यों में संक्रमितों, अस्पताल में भर्ती होने मरीजों और मौतों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी कि दुनिया के लिए महामारी का दूसरा साल पहले साल से भी अधिक घातक होगा।
15 May 2021 05:20AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



