भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों पूरी तरह से फ्री हैं। आइपीएल 2021 में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और इस लीग को कोविड-19 महामारी की वजह से बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था, ऐसे में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ गोवा जाने का प्लान बनाया। वो गोवा के लिए भाया कोल्हापुर रोड से ही निकल पड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें और उनके दोस्तों को अंबोली में ही रोक दिया। पुलिस ने उन्हें इस वजह से रोक दिया क्योंकि उनके पास यात्रा करने के लिए जरूरी ई-पास नहीं थे। गोवा जा रहे पृथ्वी शॉ को पुलिस ने रोका, जानें वजह
14 May 2021 03:45PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर.कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किए जा रहे कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश भर में संचालित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 12 हजार 435 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी जिलों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम बनाकर पॉजिटिव पाए गए लोगों के नजदीकी संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। लक्षण दिखने पर कोरोना जांच भी कराई जा रही है। संपर्क में आए व्यक्तियों को संक्रमण से बचाव के लिए एसओपी के मुताबिक दवा किट दी जा रही है। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए उन्हें आइसोलेट भी किया जा रहा है। कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाए जाने पर होम आइसोलशन या कोविड अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में उनके पूर्ण उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है।
14 May 2021 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर बस्तर कांकेर : जनपद पंचायत चारामा में पदस्थ उप अभियंता हरिशंकर साहू को कलेक्टर चन्दन कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत नरहरपुर नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। उल्लेखनीय है कि उप अभियंता हरिशंकर साहू द्वारा कमिशन मांगने का आॅडियों वायरल हुआ था, साथ ही दैनिक समाचार पत्र में भी इसकी खबर प्रकाशित हुई थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा उप अभियंता हरिशंकर साहू को निलंबित किया गया है। उप अभियंता हरिशंकर साहू को कलेक्टर ने किया निलंबित
14 May 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
भारत से ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर जाने वाली पहली उड़ान के लिए शुक्रवार को 150 यात्रियों की बुकिंग थी, जिसमें से करीब आधे यात्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और उन्हें अपने देश लौटने से रोक दिया गया। यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सूत्रों की ओर से दी गई है।
14 May 2021 01:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में दीनदयाल रसोई के माध्यम से रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड, शासकीय अस्पताल एवं कोविड सेंटर के बाहर रसोई के पैकेट का वितरण किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रचार-प्रसार मंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि 1 माह पूर्व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना द्वारा वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला संयोजक से उक्त योजना प्रारंभ करने का आह्वान करते हुए कहा था कि कोरोना के माध्यम से ईश्वर ने हमें सेवा का अवसर दिया है और भाजपा परिवार की पहली प्राथमिकता सेवा एवं समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सहायता करना है,उसी दिन से पूरे प्रदेश के जिला संयोजक द्वारा दीनदयाल रसोई प्रारंभ की गई एवं विगत 40 दिनों से सेवा का यह कार्य निरंतर जारी है।
14 May 2021 01:47PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





