महासमुन्द : कोरोना काल में महासमुंद जिले के लिए अच्छी खबर है। जिले के पिथौरा विकासखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित किए जाने को शासन से मंजूरी मिली है। ऑक्सीजन प्लांट मशीनें जल्द होगी इंस्टाल, 30 बेड पर पाइप लाइन के जरिए पहुंचेगा ऑक्सीजन। पाइप युक्त बिस्तर का निर्माण छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा किया जाएगा।
14 May 2021 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई ऑनलाइन लीक हो गई हैl यह फिल्म कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुई हैl सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई ऑनलाइन रिलीज हुई हैl यह फिल्म पिछले वर्ष ईद पर रिलीज होने वाली थीl हालांकि कोरोना महामारी के चलते यह डिले हो गई थीl अब इसे इस वर्ष ईद पर ओटीटी और डीटीएच प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया हैl सलमान खान की फिल्म ऑनलाइन हुईं लीक
14 May 2021 06:28AM,by: Thaneshwar sahu
भागलपुर : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की तबीयत खराब है। उन्होंने कोरोना जांच के बाद खुद को दिल्ली स्थित अपने आवास पर होम आइसोलेट हैं। वे घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। तीन दिन पहले कोरोना लक्षण पर चिराग ने आरटीपीसीआर जांच करवाई थी। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। चिराग पासवान बिहार के जमुई लोकसभा सीट के सांसद हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के पुत्र हैं।
14 May 2021 05:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजे एक पत्र बेहद क्षोभ जाहिर करते हुए कहा की वर्तमान कोरोना संकट काल में भी अनेक ई कॉमर्स कंपनियां अपनी आदत के मुताबिक विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए गैर जरूरी सामान की बिक्री करते हुए उन्हें वितरित कर रही हैं। कैट ने कहा कि लॉकडाउन का एकमात्र उद्देश्य लोगों के बीच सामाजिक एवं शारीरिक दूरी रख कर कोविड -19 वायरस को और अधिक फैलने से रोकना है और इसीलिए गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री न हो इसके लिए ऐसे सभी राज्यों में दुकानों को बंद करने का आदेश देना तथा ई कॉमर्स के माध्यम से भी इन वस्तुओं की बिक्री को रोकना कोविड दिशानिर्देशों में शामिल है।
13 May 2021 05:14PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







