Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

   अम्बिकापुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रसारित अपनी मासिक रेडियो वार्ता के 14वी कड़ी में छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने अम्बिकापुर के होनहार युवा संगीतकार सौरभ गुप्ता एवं वैभव सिंह को बॉलीवुड फिल्म में संगीत देने तथा आईफा अवार्ड प्राप्त करने में बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है आगे भी इसी तरह ख्याति प्राप्त कर छ्त्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। नगर के युवा संगीतकार सौरभ गुप्ता एवं वैभव सिंह ने फिल्म सोनू के टीटू के स्वीटी में दमदार संगीत देकर अपना लोहा मनवाया है। लोकवाणी के 14 वी कड़ी को आज पीजी कालेज ग्राउंड में सरगुजा के युवा तीरंदाजों ने बड़े उत्साह के साथ सुना। युवाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा तीरंदाजी को आगे ले जाने के लिए राज्य स्तरीय स्टेडियम में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्णय से काफी उत्साहित हुए।

10 Jan 2021 04:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

    रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष से कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। बीजापुर में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने बीजापुर में किये जा रहे विकास कार्य लोहा डोंगरी, महादेव तालाब के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए सहित जिले के 12 तालाबों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने और जिले में 10 सड़कों के विकास तथा भैरमगढ़, आवापल्ली एवं मंदेर में बस स्टैण्ड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने तोंगपल्ली और भद्रकाली में धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्र स्थापित किए जाने की मंजूरी दी।    

10 Jan 2021 02:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : देश में कोरोना के टीकाकरण की तिथि घोषित होते ही वैक्सीन पर विवाद बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन ने तीसरे चरण का ट्रायल पूरा नहीं किया है। ऐसे में सामान्य जनों को लगाने के लिए भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। सिंहदेव ने कहा, अगर केंद्र सरकार इस वैक्सीन को छत्तीसगढ़ भेजेगी तो हम मना कर देंगे। टीएस सिंहदेव ने कहा, भारत में दो वैक्सीन को अनुमति मिली है। इसमें एक ऑक्सफोर्ड में विकसित वैक्सीन कोविशील्ड है। जिसका ट्रायल वहीं हुआ है। उसके ट्रायल के सभी आंकड़े मौजूद हैं। यहां सीरम इंस्टीट्यूट इसको बना रहा है। दूसरा भारत बायोटेक की देश में ही विकसित को-वैक्सीन है। इसके दो चरण के ट्रायल हुए हैं। आपातकालीन इस्तेमाल मिलने की तारीख तक इसके ट्रायल का तीसरा चरण पूरा नहीं हुआ था। टीएस सिंहदेव ने कहा, अभी सामने आया है कि को-वैक्सीन का ट्रायल डोज लेने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे वैक्सीन के सुरक्षित होने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। सिंहदेव ने कहा, केंद्र सरकार को इस मामले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। देश में कम से कम 500 से 700 दिन तक वैक्सीनेशन चलना है। ट्रायल के नतीजों के आधार पर फैसला होगा तो लोगों का भरोसा बढ़ेगा। टीएस सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन को तीसरे ट्रायल में 28 हजार सैंपल लेने थे, लेकिन 23 हजार सैंपल ही लिए जा सके थे। ऐसे में उसके परिणाम संदिग्ध हैं। अगर बिना ट्रायल और सुरक्षा मापदंडों को पूरा किए वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई तो दूसरी कंपनियां भी अधूरे ट्रायल के साथ अनुमति लेने आ जाएंगी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले-केंद्र से नहीं लेंगे वैक्सीन

10 Jan 2021 12:56PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मलखंभ के खिलाड़ियों द्वारा आज नारायणपुर में रोमांचक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके साक्षी बने और उन्होंने मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मलखंभ का अनोखा प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखने का अवसर मिला था। अबूझमाड़ के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारायणपुर में एक बार फिर से मलखंभ का प्रदर्शन देखने को मिला। यहां के खिलाड़ी केवल नारायणपुर का ही नहीं, बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

10 Jan 2021 11:10AM,
by: Thaneshwar sahu