कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म होने का है। अब कोरोना वैक्सीन विभिन्न राज्यों में पहुंचने लगी है। राज्य की राजधानी से जिला मुख्यालय भेजी जाएगी या फिर उससे भी आगे ब्लॉक और पंचायत स्तर पर वैक्सीन जाएगी। 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को देश के 13 शहरों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला शुरू हुआ है। जहां वैक्सीन भेजी गई, उनमें दिल्ली, लखनऊ, पटना, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, बेंगलुरुऔर चंडीगढ़ शामिल हैं।
12 Jan 2021 12:04PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हैक हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा एकाउंट हैक होने की सूचना प्रभारी साईबर सेल सिविल लाईन में दी गई है। सूचना के अनुसार उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट 12 जनवरी को प्रातः से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हैक
12 Jan 2021 10:55AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना सिविल लाइन के सीएसपी नसर सिद्दीकी को धमकी भरा मैसेज आया है। मैसेज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को मारने की धमकी दी गई है। सीएसपी नसर सिद्दीकी ने बताया कि बीते दिन (सोमवार) को करीबन 3:30 बजे आरोपी मनीष झाबक धमकी भरा मैसेज किया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 506,507 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
12 Jan 2021 08:07AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आगामी 16 जनवरी शनिवार को 11 बजे से आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के पढ़ई तुहर दुआर कार्यक्रम के साप्ताहिक वेबिनार में विशेष अतिथि शिक्षक के रूप में गरियाबंद के एस.पी. भोजराम पटेल बच्चों से रू-ब-रू होंगे। एस.पी. पटेल आई.पी.एस. चयनित होने से पहले शिक्षाकर्मी के पद पर पदस्थ थे। पटेल की रूचि अध्ययन-अध्यापन में शुरू से रही है। एस.पी. पटेल वेबिनार के माध्यम से स्कूली बच्चों को अपने प्रारंभिक जीवन से लेकर शिक्षाकर्मी और आई.पी.एस. बनने के सफर की संघर्ष गाथा बताकर बच्चों को कैरियर निर्माण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेंगे।
12 Jan 2021 08:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी हेतु छत्तीसगढ़ में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्य में अनुमानित धान उपार्जन 89.00 लाख मे. टन हेतु लगभग 4.45 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता संभावित है। वर्तमान में लगभग 67.35 लाख मे. टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। 89 लाख मे. टन धान के अनुमानित उपार्जन के विरूद्ध लगभग 21.65 लाख मे. टन का उपार्जन किया जाना शेष है। शेष धान के उपार्जन हेतु लगभग 1.08 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता होगी। जिसके विरूद्ध वर्तमान स्थिति में लगभग 53 हजार गठान बारदाने उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त कस्टम मिलिंग हेतु धान के उठाव से लगभग 35 हजार गठान मिलर बारदानें प्राप्त होने हैं। वर्तमान में धान के उठाव से लगभग 10 से 12 हजार गठान मिलर बारदाने प्रति सप्ताह प्राप्त हो रहे हैं, अतः धान खरीदी की शेष अवधि में 35 हजार गठान मिलर बारदाने प्राप्त होने की पूर्ण सम्भावना हैं। साथ ही लगभग 10 हजार गठान एचडीपीई/पीपी बारदानों की नवीन आपूर्ति भी होनी हैं। वर्तमान में लगभग 5 हजार गठान एचडीपीई/पीपी बारदाने प्रति सप्ताह प्राप्त हो रहे हैं, अतः धान खरीदी की शेष अवधि में 10 हजार गठान एचडीपीई/पीपी बारदाने प्राप्त होने की पूर्ण सम्भावना हैं। धान खरीदी हेतु बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है सुनिश्चित
12 Jan 2021 08:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज-2021 के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हिन्दुस्तान से जाने वाली हज यात्रियों की चिकित्सा सहायता के लिए भेजे जाने वाली मेडिकल टीम हेतु प्रतिनियुक्ति पर राज्यों में कार्यरत शासकीय मुस्लिम एैलोपैथिक डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की वेबसाईट www.haj.nic.in/deputation में उपलब्ध ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन पूर्ण करने के बाद उसकी मूल प्रति संबंधित विभाग के माध्यम से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार को सहपत्र के साथ भेजा जाए। प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 से 3 माह की होगी। ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित है।
12 Jan 2021 07:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर:राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रथम चरण में 2.67 लाख हंेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में 99 वैक्सीनेशन केन्द्र चिंहाकिंत किए हैं। इस संबंध में जानकारी देने के लिए आज राष्टीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डाॅ प्रियंका शुक्ला ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया और वैक्सीनेशन सेे संबंधित जानकारी साझा की। उन्होने बताया कि वैक्सीनेशन केन्द्र राज्य के मेडिकल कालेजों,जिला अस्पतालों, कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और निजी अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं।
12 Jan 2021 05:33AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





