Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

उत्तर बस्तर कांकेर :कोविन वेक्सीनेशन के लिए जिले के तीन स्थानों ए.एन.एम ट्रेनिंग सेंटर कांकेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागोडार और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमोड़ा में आज मॉकड्रिल किया गया, जिसके लिए 25-25 स्वास्थ्य कर्मचारियों का चयन किया गया था, जिन्हें एक दिन पूर्व सूचना दे दी गई थी। कोविन वेक्सीनेशन हेतु ए.एन.एम टेªनिंग सेंटर कांकेर के किये गये मॉकड्रिल का कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने निरीक्षण कर टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त किया एवं चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र नाग, डीपीएम डॉ. निशा मौर्य, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. अर्पणा माकवे सहित चिकित्सा स्टॉफ मौजूद थे।

07 Jan 2021 01:37PM,
by: Thaneshwar sahu