रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी श्रीमती सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती सरला देवी का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
07 Jan 2021 12:33PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ राज्य में बर्डफ्लू का अब तक कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हिमांचलप्रदेश में बर्डफ्लू रोग की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा बर्डफ्लू के प्रवेश को रोकने के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित पशु चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीमावर्ती प्रदेश से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्रों एवं पोल्ट्री व्यवसायी केन्द्रों का सर्विलेंस करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्डफ्लू के मामले में एहतियातन पशुधन विकास विभाग द्वारा राज्य के 7 जिलों में स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्माें से एकत्र सेम्पल की जांच में बर्डफ्लू रोग का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया है।
07 Jan 2021 08:34AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर:बीजेपी प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी बस्तर जिले का दौरा और अंबिकापुर जिले में बैठक लेंगे। साथ ही पुरंदेश्वरी रायपुर में भी प्रदेश पदाधिकारियों और प्रभारियों की बैठक लेंगी ।
07 Jan 2021 06:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले यात्रियों को शराब लाने के लिए निर्धारित मात्रा तय की गई है। इसके लिए आबकारी विभाग से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार यात्री अपने निजी उपयोग कर लिए एक क्वार्ट से अधिक शराब नहीं ला सकेंगे। जानिए छत्तीसगढ़ में आप अब कितनी मात्रा में शराब ला पाएंगे
07 Jan 2021 06:57AM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा :कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसकी तैयारी वैसी ही होगी जैसी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों की होती है। जिले के हेल्थ वर्करों को प्रथम चरण में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पिछले दिनों 2 जनवरी को ड्राई रन करके तैयारियों का जायजा भी लिया जा चुका है। कोरोना वैक्सीनेशन के तैयारियों के क्रम में ही आज वैक्सीनेशन साइटपर तैनात रहने वाले टीकाकरण प्रभारियों की जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस दौरान जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारियों समेत जिला स्तर के चिकित्सकों को कोरोना वैक्सीनेशन की ट्रेनिंग दी गई।
07 Jan 2021 06:35AM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर :कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को रोकथाम के लिए पहले चरण के टीकाकरण के लिए 57 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें जगदलपुर विकासखण्ड में 7 केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में 10 केन्द्र नगरीय क्षेत्र में, बस्तर विकासखण्ड में 7 केन्द्र बकावण्ड विकासखण्ड में 8 केन्द्र, तोकापाल विकासखण्ड में 9 केन्द्र, दरभा और लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में 6-6 केन्द्र और बास्तानार विकासखण्ड में 4 केन्द्र बनाए गए हैं।
07 Jan 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







