Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

कवर्धा :खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान करने पर कबीरधाम जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है। कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी से लेकर अब तक एक माह में 77 हजार 454 पंजीकृत किसानो से कुल 25 लाख 90 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी राशि 478 करोड 50 लाख रूपए है। इस प्रकार 77 प्रतिशत पंजीकृत किसानों के द्वारा पंजीकृत धान के रकबे में से 65 प्रतिशत रकबा के विरुद्ध धान का विक्रय किया जा चुका है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। उन्होने किसानों से धान खरीदी के संबंध में फलाई जा रही अफवाहों को ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रों प्रतिदिन के धान क्षमता के आधार पर किसानों को टोकन जारी किया जा जा रहा है। धान खरीदी कार्य किसी भी प्रकार का प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब तक जिस प्रकार धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से निरंतर जिला प्रशासन को सहयोग मिल रहा है, आज उसी का परिणाम है कि जिले में सुगम और शांति पूर्ण ढंग से धान खरीदी हो रही है।

03 Jan 2021 01:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोविड-19 के प्रोटोकॉल को मानते हुए जिला प्रशासन की ओर से गंगासागर मेले की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस दौरान मेले परिसर में जिला प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्था की गई है । जिला प्रशासन की ओर से मेले परिसर में भी टोटो पर माइकिंग के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा मेला परिसर में सफाई का काम किया जा रहा है। मेला परिसर में लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गयी है। मेले के दौरान भीड़ नियंत्र‌ित करने के लिए दर्जनों वॉच टॉवर बनाये गये हैं। इसके अलावा लॉट 8 के जेटी घाट में सड़क निर्माण के साथ मुड़ी गंगा नदी से बालू के खनन का काम चल रहा है कोरोना के साये के बीच गंगासागर मेला, ऐसे है तैयारी..

03 Jan 2021 12:55PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज जुनवानी ग्राम से होकर गुजरने वाले चक्रधरपुर नाले में लगभग 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नाले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाले के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाये। जिससे वन्य प्राणियों और ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल सके। नरवा विकास योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से इस नाले पर संरक्षण कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि ढेंगुर नाला और रानीदरहा नाला मिलकर चक्रधरपुर नाले के रूप में आगे बढ़ती है और रायगढ़ में केलो नदी में समाहित हो जाती है।

03 Jan 2021 10:30AM,
by: Thaneshwar sahu