रायपुर : कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज दो अहम बैठक के की जा रही है फिलहाल अभी कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद हैं । मीटिंग में 4 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। प्रदेश में चल रहे धान खरीदी की खरीदीवार निगरानी पर चर्चा जारी है, संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा चल रही है। जिला मुख्यालयों में कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की जा रही है। वहीं सेवाग्राम वर्धा में आयोजित तीन दिवसीय परीक्षण प्रशिक्षण शिविर पर भी चर्चा की जा रही है।
03 Jan 2021 08:25AM,by: Thaneshwar sahu
इस ड्राई रन में सिर्फ वैक्सीन नकली थी, बाकी सब असली था। इसमें 125 जिलों के 260 से ज्यादा सेंटर शामिल थे। हर सेंटर में 25 लोगों को वैक्सीन की डमी डोज लगाई गई। ये एक तरह से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत से पहले फाइनल रिहर्सल थी जिसके बाद अब जल्द ही असली वैक्सीनेशन की शुरुआत हो सकती है। ये ड्राई रन इसलिए भी महत्वपूर्ण था, क्योंकि देश को दो कोरोना वैक्सीन मिल गई हैं। एक का नाम है कोविशील्ड, जिसे सीरम इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है और अब जल्द ही कोरोना वैक्सीनेशन की तारिख का ऐलान भी हो सकता है। ड्राई रन में सिर्फ वैक्सीन नकली थी, बाकी सब असली
03 Jan 2021 07:21AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : वन विभाग द्वारा रायपुर वनमंडल के अंतर्गत गत एक सप्ताह के भीतर अवैध लकड़ी परिवहन के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6 लाख रूपए मूल्य के लकड़ी की जप्ती सहित 4 विभिन्न वाहनों के राजसात की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक रायपुर जे.आर. नायक के मार्गदर्शन में वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा की गई। विगत दिवस तिल्दा वनवृत्त के परिक्षेत्र सहायक दीपक तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा गश्त के दौरान जप्त किए गए वाहनों में साजा, कहुआ लकड़ी के साथ ही नीम और मिश्रित जलाऊ लकड़ी को पकड़ा गया। इसमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई जारी है। जप्त वाहनों में दो टैªक्टर, एक माजदा और एक वेन वाहन शामिल हैं, जिन्हें राजसात की जा रही है। इन वाहनों में लगभग 6 लाख रूपए मूल्य के 20 घनमीटर साजा तथा कहुआ आदि की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
03 Jan 2021 07:21AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना वायरस वैक्सीन के मंजूरी देने की सिफारिश करने वाली विशेषज्ञों के समिति सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (सीईसी) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित वैक्सीन के बाद स्वदेशी भारत बायोटेक वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की सिफारिश कर दी है। इस बीच ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआइ) आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस दौरान बड़ा ऐलान हो सकता है। यानी डीजीसीआइ दोनों वैक्सीन पर सीईसी की सिफारिशों को मानते हुए इनके इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे सकती है।
03 Jan 2021 04:13AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा चार जनवरी को जगदलपुर में अध्यक्ष किरणमयी नायक की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। चार जनवरी को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दिन 88 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए हैं। सभी संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक प्रकरणों की सुनवाई के पश्चात शाम छः बजे से आमजनों से मुलाकात करेंगी। राज्य महिला आयोग द्वारा जगदलपुर में सुनवाई चार जनवरी को
03 Jan 2021 04:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्य में धान खरीदी के लिए पीडीएस के बारदानों का उपयोग करने के निर्देश राज्य शासन द्वारा दिए गए है। लक्ष्य के अनुसार बारदाना जमा नहीं करने वाले उचित मूल्य के दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। बारदाना जमा नहीं करने पर बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर अंतर्गत संचालित रोतमा और झारतराई की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बारदाना जमा नहीं करने वाले दो शासकीय उचित मूल्य दुकानें निलंबित
02 Jan 2021 05:28PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






