रायपुर : कलेक्टर एस. भारतीदासन के निर्दश पर खाद्य विभाग द्वारा 18 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2020 के अवधि में तीन स्थानों पर छापामार कर 01 करोड़ 18 लाख का पेट्रोलियम उत्पाद एवं 02 वाहन जप्त किया गया है। नये खाद्य नियत्रंक तरूण राठौर के पदभार ग्रहण करने के बाद की गयी कार्य वाही में गणेश आॅलियो कैम सिलतरा, उमिया बाॅयो फ्यूल रावांभांठा एवं बिरगांव स्थित मदरसा चिश्तिया यतीम खाना प्राथमिक शाला, बिरगांव के विरूद्व कार्यवाही की गयी। उपरोक्त कार्य वाही में गणेश आॅलियो कैम सिलतरा के द्वारा छत्तीसगढ़ विलायक और स्लाप नियम 2000 तथा छ.ग. नाप्था (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) नियम 2000 के कंडिकाओं का पालन न करने तथा राज्य के बाहर से क्रय किए गये द्रवित उत्पाद का स्टाॅक साधारण नहीं किये जाने के कारण 01 करोड़ 12 लाख रूपए का द ्रवित उत्पाद जप्त कर लिया गया है। विभाग के द्वारा मेसर्स उमिया बाॅयो फयुल्स, रावाभांठा की जांच की गयी। जांच मौके पर इस बाॅयो डीजल पंप के ओव्हर हेड ड्रेक में बायोफयुल्स की जगह मिनरल मिनिरल फ्यूल डाले जाने, जिसका उपयोग केवल औद्यौगिक रूप से की जा सकती थी, खाली किया जा रहा था। विक्रता ट्रेडर्स और क्रेता के बिलों में विभिन्नता पाए जाने के कारण 21000 लीटर तथाकथित मिनरल आॅयल एवं बायोफ्यूल्स सहित टैंकर को जप्त कर लिया गया है। विभाग के द्वारा मदरसा चिश्तिया यतीम खाना प्राथमिक शाला, बिरगांव के 18.70 क्विटल मध्यान्ह भोजन योजना चावल का छात्रो को वितरण करने के बजाय अन्यंत्र विक्रय किए जाने के कारण उक्त चावल वाहन सहित जप्त कर लिया गया। उपरोक्त तीनों प्रकरण में राज्य शासन के छत्तीसगढ़ विलायक रिफिन ेट और स्लाप (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) नियम 2000 तथा छ.ग. नाप्था (अन ुज्ञापन तथा नियंत्रण) नियम 2000 तथा छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने के कारण प्रकरण पंजीबद्व किया गया
02 Jan 2021 11:32AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां परखने आज पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती प्राथमिक शाला में ड्राई रन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इसका निरीक्षण किया और इस दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सबसे पहले जिन्हें वैक्सीन लगना है, उनका पहचान पत्र देखकर रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके पश्चात वैक्सीनेशन कक्ष में ले जाकर वैक्सीन लगाने के बाद पृथक कक्ष में आधे घंटे तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें केन्द्र से जाने दिया जा रहा है।
02 Jan 2021 09:51AM,by: Thaneshwar sahu
देशभर में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश को वैक्सीन फ्री मिलेगी। उन्होंने ट्वीट करके आगे बताया कि टीकाकरण के पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को फ्री में टीका मुहैया कराया जाएगा। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन मुहैया कराया जाए, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है। बता दें कि सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों के 259 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह ऐलान किया।
02 Jan 2021 08:18AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत समावेशी मॉडल मोर जमीन-मोर आवास को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
02 Jan 2021 08:15AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों से किसानों की फसल एवं लोगों की संपत्ति के नुकसान होने पर प्रभावितों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे ही प्रकरणों में कांकेर वनमण्डल अंतर्गत चारामा एवं नरहरपुर परिक्षेत्र में हाथियों के द्वारा 86.701 हेक्टेयर क्षेत्र में 288 किसानों की फसल हानि एवं 13 व्यक्तियों की संपत्ति का नुकसान करने के कारण प्रभावित 301 व्यक्तियों को 26 लाख 03 हजार 75 रूपये मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। हाथियों द्वारा नरहरपुर परिक्षेत्र के 105 किसानों के 23.989 हेक्टेयर एवं चारामा परिक्षेत्र के 183 किसानों के 62.712 हेक्टेयर क्षेत्र के फसल का नुकसान किया गया था, जिसके एवज में किसानों को 25 लाख 41 हजार 975 रूपये और नरहरपुर परिक्षेत्र के 07 व्यक्ति एवं चारामा परिक्षेत्र के 06 व्यक्तियों के संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके एवज में उन्हें 61 हजार एक सौ रूपये का भुगतान किया गया है।
02 Jan 2021 08:13AM,by: Thaneshwar sahu
कोरबा आने वाली चार जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सतरेंगा प्रवास को देखते हुए सुरक्षागत कारणों से सतरेंगा पर्यटन स्थल में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दो जनवरी को सुबह से पांच जनवरी को शाम तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान केवल मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान सुरक्षा और अन्य तैयारियों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी ही पर्यटन स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रवास को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों और जिला वासियों से आवश्यक सहयोग की अपील भी इस संबंध में की है।
02 Jan 2021 08:10AM,by: Thaneshwar sahu
देशभर में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश को वैक्सीन फ्री मिलेगी। बता दें कि सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों के 259 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह ऐलान किया। देश भर में फ्री में मिलेगी कोरोना वैक्सीन : डॉ.हर्षवर्धन
02 Jan 2021 07:32AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोनावायरस के टीकाकरण को लेकर आज पूरे देश भर में ड्राई रन किया जाएगा इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 21 केंद्रों में इसके लिए ड्रिल होना है। रायपुर में भी तीन जगहों का चुनाव किया गया है। इन सभी जगह में कोविन ऐप में पंजीकृत हितग्राहियों को मैसेज के माध्यम से वहां बुलाया जाएगा और टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया की जाएगी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में 525 लोगों को इस ड्रिल में शामिल किया जाएगा।
02 Jan 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्य महिला आयोग नये वर्ष में अपने कार्यालय भवन में और सुनवाई की जगह में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं। वर्तमान में महिला आयोग का कार्यालय जल विहार स्थित गायत्री भवन में संचालित हो रहा है। मामलों की बढ़ती संख्या और सुनवाई के लिए लगने वाली जगह की कमी को ध्यान में रखते हुये अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया था कि राजधानी में खाली हो रहे भवनों में से कोई एक भवन महिला आयोग को आबंटित किया जाए। वर्तमान भवन किराये के भवन में है और अधिकांश लोग इसकी स्थिति के बारे में अनभिज्ञ रह जाने के कारण महिला आयोग तक पहुँच नहीं पाते। इन सभी कारणों पर ध्यान दिलाये जाने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल ही आवेदन पर संज्ञान लेते हुये शास्त्री चौक स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के 14 कमरों को महिला आयोग हेतु आबंटित करवा दिया।
02 Jan 2021 05:03AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






