रायपुर : श्रम कल्याण मंडल की आज हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद ने मंडल के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों की सुविधाओं के लिए सभी जिलों में श्रम भवन और ज्यादा फैक्ट्रियांे वाले जिलों में श्रमिक डोरमेट्री बनाने के निदेएगा.सूरजपुर में दाल भात और सिलाई सेंटर खोले जाएंगे.
27 Dec 2020 08:22AM,by: Thaneshwar sahu
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के बडे भाई अशोक सिंह का नई दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार निधन हो गया। उन्होंने लगभग 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह परिवार में सबसे बडे थे। कवर्धा में पले-बढ़े स्व. सिंह अपने सादगीपसंद व्यवहार और सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने की वजह से आम जनता के सीधे संपर्क में रहे। अशोक सिंह का अंतिम संस्कार कल कवर्धा में होगा रमन सिंह के बड़े भाई का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
27 Dec 2020 07:13AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1045 नए मामले सामने आए हैं वही 11 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा
26 Dec 2020 05:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में कोविड-19 की पहचान के लिए अब तक दो लाख से अधिक सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने बताया कि 25 दिसम्बर तक रायपुर मेडिकल कॉलेज में दो लाख एक हजार 979 सैंपलों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर सबसे विश्वसनीय और सटीक जांच है। राज्य में भी इसकी पहचान के लिए अधिक से अधिक सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच पर जोर दिया जा रहा है।
26 Dec 2020 03:12PM,by: Thaneshwar sahu
वर्ष 2020 में भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धि कोविड-19 महामारी के काल में लॉकडाउन के दौरान देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बनाये रखना और 63 लाख से अधिक श्रमिकाें को उनके गृहक्षेत्र में पहुंचाना रहा। वर्ष 2021 की शुरुआत आईआरसीटीसी की नयी एवं आधुनिक वेबसाइट के साथ होगी। गाड़ियों की गति बढ़ेगी और समयबद्धता भी सुधरेगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार यादव ने यहां एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2020 में रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धि कोविड काल में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना रहा। रेलवे के समर्पित कर्मचारियों एवं अधिकारियों की निष्ठा एवं सेवा के कारण खाद्यान्नों, मेडिकल उपकरणों एवं दवाओं, तापविद्युत गृहों में कोयला, खाद आदि की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रही। रेलवे ने पार्सल ट्रेनों का परिचालन किया। यात्री गाड़ियों का दबाव नहीं होने के कारण मालगाड़ियों की औसत गति करीब दो गुनी हो गयी। नववर्ष पर रेल आरक्षण की आधुनिक वेबसाइट का तोहफा देगी रेलवे
26 Dec 2020 03:12PM,by: Thaneshwar sahu
प्रार्थी डाॅ. पार्थ स्थापक ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पार्थशील हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड रायपुर छ.ग का संचालक है। प्रार्थी का संस्थान अपने क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान है एवं इस संस्थान का डायरेक्टर डा0 सुशील शर्मा भी है। नरेश कटारिया वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस अस्पताल बायो मेडीकल इक्युपमेंट एण्ड एसेसरिज फ्लैट नं0 101 क्लासिक होम रिद्धी सिद्धी कालोनी खजाना रोड इंदौर म0प्र0 एवं सभी संचालक वैष्णवी सेल्स एंव सर्विेसेस अस्पताल बायो मेडिकल इक्युपमेंट एण्ड एसेसरिज फ्लैट न0 101 क्लासिक होम रिद्धी सिद्धी कालोनी खजाना रोड इंदौर म0प्र0 मेडिकल उपकरणों और मशीनों को बेचने का कार्य करते हैं। प्रार्थी ने नरेश कटारिया से संपर्क कर और वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस इंदौर के द्वारा मेडिकल उपकरणों एवं मशीनों के विक्रय और मशीनांे को प्रार्थी के संस्थान में इंस्टालेशन करने के संबंध में बातचीत किया और विश्वास में किया कि वे लोग बहुत अच्छा और ईमानदारी पूर्वक कार्य करते है तथा उच्च गुणवत्ता के उपकरण एवं मशीनों की सप्लाई करते है तथा उन्हें आदेशानुसार स्थापित करते है। प्रार्थी उनके बातो से प्रभावित होकर अपने अस्पताल श्री अनंत साई अस्पताल में कुछ मेडिकल उपकरणांे को लगाने का कार्य नरेश कटारिया को दिया। जिस संबंध में नरेश कटारिया की ओर से मशीनों को शीघ्र प्रदान करने और उन्हें स्थापित करने का वचन दिया गया। मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति हेतु मूल्य सूची भी दी गई जिस पर प्रार्थी ने भरोसा किया। मूल्य सूची के अनुसार कैथ लैब मशीन का मूल्य 84,00,000रू है की उपलब्धता 60 दिनांे के अंदर करायी जाने की बात नरेश कटारिया ने की जबकि यह बात दिनांक 27.05.2019 की हैं। प्रार्थी, नरेश कटारिया की बात पर भरोसा कर अनुबंध की आंशिक पालन में प्रार्थी ने नरेश कटारिया को राशि का भुगतान किया तथा यह बात तय हुई थी कि एडवांस में 20,00,000 रू देगें तथा शेष राशि मशीन इंस्टालेशन के बाद एवं बाकि की राशि 8 किश्तों में देनी होगी जिस हेतु प्रार्थी तैयार हो गया। इस प्रकार प्रार्थी ने नरेश कटारिया को कुल 54,90,400 रू का भुगतान कर दिया गया परन्तु नरेश कटारिया के द्वारा प्रार्थी को मशीन उपलब्ध नही करायी गई और न ही मशीनों को लगवाया गया। नरेश कटारिया प्रार्थी से और अधिक राशि प्राप्त करने के लिये कुछ कबाड़ जैसा सामान जो की कैथ लैब मशीन का कबाड हैं को आवेदक के पास भिजवाया जो किसी काम का नही हैं परन्तु नरेश कटारिया के द्वारा कहा जा रहा था कि और पैसा दो तो वह मशीन का इंस्टालेशन करा देगा। नरेश कटारिया ने यह बताया कि प्रार्थी का सामान दिनांक 16.10.2019 को लक्ष्मी ट्रान्सपोर्ट के द्वारा भेजा रहा हैं तथा दिनांक 05.10.219 को वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस की तरफ सें ई-मेल भी प्राप्त हुआ था जिसके अनुसार कैथ् लैब मशीन दिनांक 25.10.2019 तक अस्पताल में इंस्टालेशन की बात कही गयी थी। जो कि पूरी तरह से गलत और झूठी थी क्योंकि बिल दिनांक 05.11.2019 को जारी किया गया था एवं कैथ लैब मशीन का कबाड़ दिनांक 09.11.2019 को रायपुर पहंुची। प्रार्थी के द्वारा जब नरेश कटारिया को मशीन इंस्टालेशन के लिये कहा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि और अधिक राशि दी जावें तब हम मशीन इंस्टालेशन करेंगे तथा नरेश कटारिया के द्वारा न तो सही गुणवत्ता का सामान भेजा गया और ना ही उन्हें इंस्टालेशन किया गया तथा और अधिक राशि की मांग की जा रही हैै इस प्रकार नरेश कटारिया ने आवेदक के साथ धोखाधडी कर प्रार्थी से 54,90,400/- रूपये की राशि ले लिया तथा और अधिक राशि का मांग कर रहा था। जबकि उसके द्वारा उचित सामान भी नहीं भेजा गया है। नरेश कटारिया ने सही उपकरण और सही मशीन प्रार्थी को नही भेजी एवं मशीनों का इंस्टालेशन नहीं किया गया तथा झूठ बोलकर और धोखा देकर आवेदक सें 54,90,400 रू ले लिया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 402/19 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
26 Dec 2020 03:12PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना की नई स्ट्रेन सामने आने के बाद देश में ब्रिटेन से वापस लौटे लोगों की सघन जांच का सिलसिला जारी है। देश के कई हिस्सों में ब्रिटेन से लौटे लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। किसी यात्री में कोरोना की नई स्ट्रेन तो नहीं है इसके लिए संक्रमितों के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणुविज्ञान संस्थान में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस बीच देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या में गिरावट भी आई है।
26 Dec 2020 03:12PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








