Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  रायपुर : आम लोगों को उनके घरों एवं आस-पास बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के कारण बैंक सखी आज शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कारगर माध्यम बन गई हैं। उल्लेखनीय है कि आम लोगों को खास करके ग्रामीण एवं समाज के निर्धन तबके के लोगों को बैंकों तक आवागमन की परेशानियों से मुक्ति दिलाकर उनके घरों एवं आस-पास में बैंकिंग सुविधा प्रदान करने हेतु बैंक सखी सुविधा की शुरूआत की गई थी। लेकिन आज अपने कार्यो के बदोलत आम जनता को बैंकिंग कार्यो में निरंतर सहुलियत प्रदान करने तथा लेन-देन में मदद करने के कारण आज बैंक सखियों का कार्य बहुउपयोगी हो गया है। बैंक सखियां स्व-सहायता समूह और बैंकों के बीच संपर्क सूत्र का भी कार्य कर रहीं है। आज स्व-सहायता समूहों को लगभग सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं बैंक सखियों के माध्यम से ही मिल रहा हैं।

26 Dec 2020 03:12PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. राम कुमार सिरमौर की धर्मपत्नी मनोरमा सिरमौर के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड स्थित ग्राम बोइरझिटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां डॉ. रामकुमार सिरमौर और उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की और उन्हंे सांत्वना दी। बघेल ने स्वर्गीय मनोरमा सिरमौर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा नागरिकगण उपस्थित थे।

26 Dec 2020 02:10PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रदेश में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बाल श्रमिक निरीक्षण के दौरान दुर्ग के राज फूड प्रोडक्ट्स, लक्ष्मी निवास शिव मंदिर कादम्बरी नगर स्थित संचालित संस्थान में 14 वर्ष से कम उम्र के तीन बाल मजदूर कार्यरत पाए गए। इन बालकों द्वारा मिक्चर पैकिंग का कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण अभियान में दुर्ग जिले से श्रम विभाग के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और चाइल्ड हैल्प लाईन की संयुक्त टीम द्वारा फूड प्रोडक्ट्स में बाल श्रमिक उन्मूलन के लिए निरीक्षण किया गया। इस संस्थान में बाल श्रमिक पाए जाने पर बाल अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई करते हुए राज फूड प्रोडक्ट्स दुर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संस्थान को कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।    

26 Dec 2020 01:11PM,
by: Thaneshwar sahu