रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद दिग्विजय सिंह के दुर्ग में मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा के पास काली कमाई के बहुत पैसे होने और उसी के दम पर विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त करने के लगाए गए आरोप पर तीखा पलटवार कर कहा है कि दरअसल कांग्रेस का जैसा राजनीतिक चरित्र रहा है, कांग्रेस के नेताओं को पीलिया के मरीज़ की तरह चारों ओर पीला-पीला ही नज़र आता है। चंद्राकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, तो ज़ाहिर है कांग्रेस विधायकों के बिकने की बात कर रहे होंगे। दिग्विजय ख़ुद अपनी पारिवारिक विरासत के बारे में बेहतर जानते हैं। पूरी पार्टी ही उनकी बिकाऊ है, ऐसा वे भी स्वीकार कर रहे।
27 Dec 2020 02:26PM,by: Thaneshwar sahu
बलरामपुर :1 दिसम्बर 2020 से शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाये। अवैध धान के संग्रहण एवं परिवहन पर जारी है कार्यवाही
27 Dec 2020 02:26PM,by: Thaneshwar sahu
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज ( 27 दिसंबर) को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा है कि मुझे अब नहीं रहना सीएम। एनडीए गठबंधन जिसे चाहे बना दें सीएम। बीजेपी का ही सीएम हो । मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे किसी पद का मोह नहीं है। नीतीश कुमार के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।
27 Dec 2020 02:02PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भाजपा नेताओं पर केक काटने पर कांग्रेस द्वारा एफआईआर की मांग करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की संकुचित मानसिकता का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी के फर्क से शर्मिंदा कांग्रेस के नेता जनहित के मुद्दों से भटकाने और अपनी नाकामी छिपाने भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग कर रहे हैं। उन्हीने कहा कि कांग्रेस के एक्सपायरी नेताओं का सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और राजनीतिक उपस्तिथि दिखाने का यह एक संकुचित मानसिकता के साथ किया गया दूषित प्रयास हैं।
27 Dec 2020 02:02PM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा :छत्तीसगढ़ में नई सरकार के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूरा होने पर उनकी उपलब्धिंयां को जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर तथा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के सभी विकासखण्ड स्तर पर एक दिवसीय फोटो सह विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। बोड़ला में आज रविवार को विकासखण्ड स्तर पर एक दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई गई। राज्य सरकार के उपलब्धियों पर आधारित इस फोटो प्रदर्शनी को खूब पसंद किया जा रहा है। फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए अमर सिंह वर्मा, दीपक मगरे, मंशाराम, चंद्रप्रकाश, नरेश निर्मलकर आदि द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए बहुत अच्छा काम कर रही है। कलेक्टर के निर्देश पर विकासखण्ड स्तर पर लगने वाली फोटो प्रर्दशनी के लिए तिथियों निर्धारित कर दी गई है। सप्ताहिक हाट-बाजार दिवसों को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड मुख्यालय पंडरिया में 28 दिसम्बर और सहसपुर लोहारा में 29 दिसम्बर को एक दिवसीय फोटो सह विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
27 Dec 2020 01:35PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक नवंबर 2020 को प्रदेश के 14 नगर निगमों में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किए जाने बाद अब तक 2134 शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में अब तक एक लाख 14 हजार 320 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उनका आवश्यक उपचार किया गया है। मेडिकल मोबाइल यूनिट के संचालन से स्लम क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। रायपुर में सबसे अधिक 628 शिविर में 32482 मरीज लाभान्वित हुए है और कोरबा में 219 कैंप में 10577, बिलासपुर में 184 कैंप में 13741, दुर्ग, भिलाई, रिसाली तथा भिलाई चरौदा में कुल 480 कैंप में 24,997 और राजनांदगांव में 184 शिविर में 8,351 मरीज लाभान्वित हुए हैं। इन कैंपों में लगभग 30 हजार मरीजों की पैथोलाॅजी जांच भी की गई है।
27 Dec 2020 12:25PM,by: Thaneshwar sahu
जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है। बैठक में आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में नीतीश कुमार ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि सीएम रहते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना संभव नहीं है। आरसीपी सिंह संगठन के राष्ट्रीय महासचिव थे।
27 Dec 2020 11:53AM,by: Thaneshwar sahu
अमेरिका के ह्यूस्टन में दस भारतीय-अमेरिकी युवकों को अपने समुदाय की सेवा करने और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है। गैर सरकारी संगठन 'हिंदूज ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन (एचजीएच)' के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुस्कार जीतने वालों को शुभकामानएं दी हैं तथा इस सम्मान को भारतीय प्रवासियों खास तौर पर युवाओं के लिए अपनी जड़ों से जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर बताया है।
27 Dec 2020 11:52AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







