रायपुर : छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के लिए चिप्स द्वारा विकसित वेबसाइट और मोबाइल एप को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। देश की ख्याति प्राप्त आई.टी. संस्था एलेट्स टेक्नोमिडिया ने डिजिटल गवर्नेंस श्रेणी में गोधन न्याय योजना को वर्चुअल समारोह में “अवार्ड आफ एक्सीलेंस” प्रदान किया है। वर्चुअल समारोह में छत्तीसगढ़ की कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव कृषि विभाग डॉ. एम. गीता सम्मानित किया गया।
16 Dec 2020 05:49AM,by: Thaneshwar sahu
1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत के विजय की 50वीं वर्षगांठ के आयोजन की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेशनल वार मेमोरियल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ पर नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर 'स्वर्णिम विजय मशाल' को प्रज्जवलित किया। इस मौके पर चार विजय मशाल प्रज्जवलित किए गए। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत के साथ अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुख उनके साथ मौजूद रहे।
16 Dec 2020 05:23AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 7 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाई जाएगी। यह रंगोली 100 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि विशाल रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। आयोजन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया भी शामिल होंगी। इस रंगोली को आमजन 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से देख सकेंगे।
15 Dec 2020 02:31PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस 2021 को मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के निमंत्रण को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने स्वीकार कर लिया। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस ऐलान के बाद राब ने यह भी कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने की चाहत रखता है। दरअसल, आज विदेश मंत्री एस जयशंकर और डॉमिनिक राब के बीच एक मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'आतंक और कट्टरवाद की चुनौतियों के मुद्दे पर हमने चर्चा की, जो दोनों देशों के लिए अहम है। हमने अफगानिस्तान, खाड़ी व हिंद प्रशांत क्षेत्र के हालातों पर भी चर्चा की।'
15 Dec 2020 02:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के 27 जिलों में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में विगत 2 वर्ष में 6 हजार 696 प्रकरणों का निराकरण किया गया है और 3 हजार 694 प्रकरणों में महिलाओं को आसरा दिया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पीड़ित व संकटग्रस्त महिला को एक ही छत के नीचे आवश्यक सुविधा और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सखी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। अब ये केन्द्र महिलाओं को एक छत के नीचे तत्काल सहायता देने के एक सशक्त और सुलभ माध्यम बनते जा रहे हैं।
15 Dec 2020 02:30PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








