रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सूरजपुर में हाई-टेक बस स्टैंड का लोकार्पण किया। इस इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव द्वय पारसनाथ राजवाड़े चिंतामणी महराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, नगरपालिका सूरजपुर अध्यक्ष के.के. अग्रवाल उपस्थित थे।
15 Dec 2020 10:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राजधानी शहर रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो के समस्त रहवासियों से एक बार पुनः अनुरोध किया है कि वे नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर स्वच्छता हेल्प लाईन नंबर 9301953294 पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रोड सफाई, नाली सफाई, कचरा संग्रहण, मृत जानवर, घर-घर से कचरा संग्रहण को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते है। नागरिक हेल्प लाईन नंबर में एंटी लार्वा एवं फागिंग की जरूरत हेतु भी संपर्क कर सकते है। महापौर ने आव्हान किया है कि सभी नागरिक जागरूकता से महापौर स्वच्छता हेल्प लाईन नंबर 930195324 का उपयोग कर राजधानी रायपुर को स्वच्छ शहर बनाने में अपना सहयोग देकर सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाने का कष्ट करें। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि वे नगर निगम मुख्यालय के महापौर कार्यालयीन कक्ष के पीछे स्थित महापौर स्वच्छता हेल्प लाईन नंबर से संबंधित कक्ष में जाकर नियमित रूप से नागरिको की शिकायते स्वतः सुनते है एवं संज्ञान में लेकर संबंधित जोन अधिकारियों को वहां से निर्देषित कर तय समय सीमा में जनषिकायत निराकरण कर इस संबंध में निराकरण की जानकारी लोगो को देकर उनसे फीडबैक प्राप्त करते है। यह कार्य सतत निरंतर प्रक्रिया के तहत नगर निगम रायपुर के माध्यम से किया जा रहा है। महापौर ने समस्त राजधानी वासियों से जागरूकता के साथ रायपुर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने में सहयोग देने का अनुरोध किया है।
15 Dec 2020 09:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे सर्किट हाउस सूरजपुर में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी समाज एवं संगठन प्रमुखों से बड़ी आत्मीयता से बात करते हुए समाजों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके निदान करने के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान पण्डो समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को तीर धनुष भेंट किया।
15 Dec 2020 08:03AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर बस्तर कांकेर ,; कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज निरीक्षक भरतलाल बंजारे द्वारा गत दिवस चारामा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा दो हाईवा वाहन क्रमांक सीजी-07 ए.डब्ल्यू. 2407 तथा हाईवा क्रमांक सीजी-08 ए.एन, 3651 को अवैध रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक ने बताया कि वाहन मालिकों के विरूद्ध गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) 1957 की धारा-23 (क) एवं 21(क) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए थाना चारामा में उपरोक्त वाहनों को सुपुर्दगी में रखा गया है तथा नियमानुसार अर्थदण्ड आरोपित करते हुए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज सोमवार को भी खनिज निरीक्षक द्वारा ग्राम चवेला (तुड़गे) में स्वीकृत अस्थाई रेत भण्डारण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा अनियमितता के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। रेत अवैध परिवहन करते दो हाईवा जप्त
15 Dec 2020 06:16AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग करने वाले किसानों के आंदोलन का आज मंगलवार को 20वां दिन है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सरकार किसानों के साथ वार्ता करेगी। उनके अनुसार, वार्ता कृषि कानूनों के हर बिंदु पर की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के साथ वार्ता की अगली तारीख तय करने को लेकर सरकार उनसे संपर्क में है।
15 Dec 2020 06:16AM,by: Thaneshwar sahu
भारत के प्रसिद्ध एयरोस्पेस वैज्ञानिक प्रोफेसर रोद्दम नरसिम्हा का सोमवार रात निधन हो गया, वो 87 वर्ष के थे। साथ ही लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले हफ्ते उनको ब्रेन हैमरेज हुआ था। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया, जहां पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर किया जाएगा।
15 Dec 2020 05:26AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। इस बीच सरकार ने ऐलान किया है कि कोविड-19 के कारण इस बार संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन नहीं किया जाएगा। बड़ी खबर : कोरोना का कहर जारी, नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र
15 Dec 2020 05:17AM,by: Thaneshwar sahu
तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान संगठनों द्वारा दिल्ली के टीकरी, सिंघु बॉर्डर के साथ कई अन्य जगहों पर चल रहे धरना-प्रदर्शन का आज 20वां दिन है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों पर किसानों के सभी अच्छे सुझाव मानने को तैयार है।
15 Dec 2020 05:09AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









