रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1661 नए मामले सामने आए हैं वही 8 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा...
16 Dec 2020 04:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में जल्द ट्रामा सेंटर खोला जाएगा। बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार के साथ बैठक में यह घोषणा की। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। के. विजय कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदलपुर में जल्द ट्रामा सेंटर खुलने से नक्सल घटनाओं में घायल होने वाले सुरक्षा बल के जवानों और दुर्घटना में घायलों को त्वरित उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
16 Dec 2020 04:31PM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर :मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के विगत समय बस्तर प्रवास के दौरान, बस्तर लोकनृत्य, लोक संस्कृति एवं भाषा अकादमी की स्थापना हेतु निर्देशित किया गया था। ताकि बस्तर के आदिवासी क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत, स्थानीय भाषा हल्बी,गोन्डी, भतरी आदि को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक स्थान्तरित किया जा सके और बाकि देश दुनिया को इसका परिचय कराया जा सके।
16 Dec 2020 03:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत सरगुजा एवं बस्तर संभाग के समस्त जिलों में अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के अंतर्गत बस्तर एवं सरगुजा संभाग के 2299 ग्राम के 15 लाख 54 हजार से अधिक लोगों की मलेरिया जांच की जाएगी। प्रत्येक ग्राम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन घर-घर जाकर मलेरिया की जांच करेंगे।
16 Dec 2020 03:29PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने उच्च शिक्षा और रोज़गार के नाम पर प्रदेश के युवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल को धोखा और कोरी सियासी लफ़्फ़ाजियों का कार्यकाल बताया है। श्री साहू ने कहा कि प्रदेश के युवा वर्ग को सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने युवकों के सुनहरे भविष्य की कल्पना को जिस निर्ममता के साथ बदरंग किया है, समय आने पर प्रदेश की तरुणाई इस सरकार को इसका माक़ूल ज़वाब देगी।
16 Dec 2020 03:04PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








