बालोद :तहसीलदार रश्मि वर्मा ने बताया कि कतिपय शिकायत पर कल धान खरीदी केन्द्र मेढ़की पहुॅचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कल धान खरीदी केन्द्र मेढ़की में 26 किसानों का धान खरीदी का टोकन काटा गया है, जिसके विरूद्ध 26 किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया है। वहॉ उपस्थित किसानों, नायब तहसीलदार एवं समिति प्रबंधक के समक्ष धान के बोरों की तौल की गई। बोरों की तौल सही पाई गई। अतः कथित शिकायत निराधार है एवं सभी किसान उक्त तौल से संतुष्ट हैं। धान खरीदी केन्द्र मेढ़की में हो रही व्यवस्थित खरीदी
16 Dec 2020 03:03PM,by: Thaneshwar sahu
कोण्डागांव : कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले के अंतर्गत जिन कोविड-19 के मरीजों द्वारा कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हो कर ईलाज कराया गया है, उन मरीजों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बना कर देते हुए मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की आवश्यकता है। जिसके लिए जिले में लैंड लाईन नम्बर 9131477614 एवं मोबाईल नम्बर 9131520609, 8839265222 को चिन्हांकित किया गया है। सीएमएचओ डॉ0 टीआर कुंवर ने संबंधितों से अपील की है कि उक्त नम्बर से कॉल या व्हाट्सप के माध्यम से आपसे सम्पर्क करने पर जानकारी अवश्य उपलब्ध करायें।
16 Dec 2020 12:41PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी आयुर्वेदाचार्य, आध्यात्मिक व्यक्तित्व, बनारस विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य एवं महामना मदनमोहन मालवीय के शिष्य 109 वर्षीय डॉ. पंडित चैतन्य गोस्वामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
16 Dec 2020 12:09PM,by: Thaneshwar sahu
कोण्डागांव :आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता कार्यक्रम में विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम जिले के समस्त पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महात्वाकांक्षी योजनाओं जैसे सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुपोषण अभियान, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मलेरिया मुक्त बस्तर, पंढ़ई तुंहर दुआर, इंग्लिश मीडियम स्कूल, सार्वभौम पीडीएस, गढ़ कलेवा योजना, वनोपज खरीदी, वनाधिकार पट्टों के वितरण, मनरेगा की उपलब्धियों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। इसके अलावा उन्होंने जिले में राज्य शासन द्वारा दो वर्षों में किये गये विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं किसान हित संबंधी शासन की विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन से विगत दो वर्षों में जिले में सुनियोजित विकास का पथ प्रशस्त हुआ है।
16 Dec 2020 11:34AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया है। बघेल ने कहा है कि आज ही के दिन 1971 में भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। पाकिस्तान का विभाजन हुआ और विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश का उदय हुआ। यह पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था। इंदिरा जी न डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया। श्रीमती इंदिरा गांधी के निर्देशन और फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया। इस जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया। देश सदा इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन
16 Dec 2020 10:29AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 20 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे किसानों को हटाने के लिए लॉ स्टूडेंट द्वारा दायर की गई याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों को नोटिस भेजी जाएगी। किसान ओर सरकार प्रतिनिधि की कमेटी बनेगी राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को आपसी सहमति से सुलझाएं। इस दौरान याचिककर्ता के वकील ने शाहीन बाग मामले का उदाहरण देते हुए किसानों को हटाने की मांग की जिसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि कानून और व्यवस्था मामले में उदाहरणों की जगह नहीं। चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और वी रामसुब्रमण्यम की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।
16 Dec 2020 10:00AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्य में अवैध शराब विक्रेताओं और परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा राजनांदगांव जिले के ग्राम बनभेड़ी थाना लालबाग में ओमप्रकाश कंवर के आधिपत्य के रिहायशी मकान से 96 पाव देशी दारू टायगर संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 17.28 बल्क लीटर जप्त किया गया।
16 Dec 2020 07:03AM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : पटवारी संघ की हड़ताल आज भी जारी है। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कर चल रहे इस हड़ताल में पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक जारी है। जिसके हड़ताल के चलते काम प्रभावित हुआ है। आम आदमी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने भी हड़ताली पटवारियों को काम पर वापस लौटने के लिए नोटिस जारी किया है। जिसमें काम पर लौटने को कहा गया है।
16 Dec 2020 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






