Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : किसी भी राज्य में आमजन से जुड़े प्रशासनिक काम-काज में राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में सरकार की यह जिम्मेवारी होती है कि लोगों को सरल, सुलभ और सही समय पर इन सेवाओं का लाभ मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व प्रशासन के कामकाज को सरल बनाया गया है। राज्य सरकार की इस सरलीकरण की प्रक्रिया से आमजन जो अपने जमीन-जायदाद के छोटे-छोटे से काम के लिए वर्षो कार्यालयों का चक्कर लगाते रहते थे उन्हें इससे बड़ी राहत मिली है।    सरल, सुलभ और फुर्तीला हुआ राजस्व प्रशासन

14 Dec 2020 11:34AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मेण्ड्राकला धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान के बारे में जानकारी ली। धान खरीदी केन्द्र में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

14 Dec 2020 09:33AM,
by: Thaneshwar sahu