रायपुर :राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे से 10 बजे के बीच प्रदेश में ’वर्चुअल मैराथन-रन फार सी.जी.’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://www.sportsyw.cg.gov.in एवं http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in में 10 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते है।
10 Dec 2020 11:32AM,by: Thaneshwar sahu
दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में भारत भी शामिल है। सौभाग्य से इस सूची में भारत और अर्जेंटीना ही दो ऐसे देश हैं, जहां अब तक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नहीं आई है। बाकी आठ देशों में कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर आ चुकी है। जिन देशों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा होती है, वहां महामारी की दूसरी और तीसरी लहर का आना अप्रत्याशित नहीं होता। ऐसे में हमें अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि दूसरी लहर का खतरा बरकरार है। भारत में अभी नहीं आई कोरोना की दूसरी लहर, लेकिन खतरा बरकरार
10 Dec 2020 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा-जतन-सरोकार के दो साल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक 46 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। राज्य के नागरिकों द्वारा पंजीयन कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। वर्चुअल मैराथन में भाग लेने के लिए 10 दिसम्बर तक पंजीयन किया जा सकेगा। दौड़ का आयोजन 13 दिसम्बर को किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।
10 Dec 2020 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी इसी कड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्र नगर बजाज कॉलोनी निवासी हर्षवर्धन शर्मा द्वारा मांग के आधार पर लोगों को कोकीन की सप्लाई की जाती है तथा इसके कनेक्शन ड्रग्स/कोकिन मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेष्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू, थाना प्रभारी डी डी नगर योगिता खापर्डे, थाना प्रभारी आज़ाद चौक अश्वनी राठौर एवं थाना प्रभारी न्यू राजेंद्र नगर विशाल कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा हर्षवर्धन शर्मा को चिन्हांकित कर पकड़ा गया तथा उसकी वाहन की तलाशी लेने पर उसके वाहन से 3.62 ग्राम कोकिन जप्त किया गया। टीम द्वारा कोकिन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी हर्षवर्धन शर्मा द्वारा अपनी महिला साथी भिलाई निवासी लखप्रीत कौर के साथ मिलकर मांग के आधार पर लोगों को कोकिन सप्लाई करना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा भिलाई जाकर उक्त महिला की पतासाजी किया गया परंतु महिला को इस बात की भनक लग चुकी थी और वह फरार होने लगी जिस पर टीम द्वारा उसका पीछा करते हुए लखप्रीत कौर को न्यू राजेन्द्र नगर रिंग रोड रायपुर से पकड़ा गया तथा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.48 कोकिन जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमंाक 309/20 धारा 22 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों के कनेक्शन ड्रग्स/कोकिन मामलों में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े है। आरोपी राॅयडेन बोथेलो की गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी हर्षवर्धन शर्मा एवं लखप्रीत कौर दोनों फरार होकर दिल्ली में जाकर महीनों तक छिपे रहें तथा दोनांे एक साथ रहते थे। रायपुर में अभियान धीमा होने पर पर दोनों पुनः रायपुर वापस आ गये तथा महिला आरोपी लखप्रीत कौर दिल्ली, मुम्बई एवं नागपुर मंे वहां के सप्लायरों के संपर्क कर लगातार सक्रिय रहकर कोकिन मंगाती थी तथा आरोपी हर्षवर्धन शर्मा के साथ मिलकर बड़ी सावधानी पूर्वक अपने विश्वासपात्र लोेगों, साथियों एवं पार्टीयों में मांग के आधार पर स्वयं को पुलिस की नजरों से बचाते हुये अपने मोबाईल नंबरों से सीधे संपर्क न कर सोशल साईट्स के माध्यमों से संपर्क करते थे एवं लगातार कोकिन उपलब्ध कराते थे। महिला आरोपी लखप्रीत कौर द्वारा कुछ लोगों को अपने निवास भिलाई में बुलाकर भी कोकिन की सप्लाई की जाती थी। आरोपियों का पहले व्ही.आई.पी. रोड में पार्टीयों का ठिकाना था परंतु रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद से आरोपी हर्षवर्धन शर्मा एवं लखप्रीत कौर अपने पार्टीयों का ठिकाना बदलकर अंबुजा माल रोड की ओर कहीं पर बना लिये थे तथा लोगों को वहीं पर बुलाकर पार्टीयों को आयोजन करते थे एवं कोकिन की सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियांे से इस काले कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी नाम सामने आयेंगे उन्हें भी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
10 Dec 2020 09:06AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू 10 दिसम्बर गुरुवार को बेमेतरा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। वे सवेरे 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे और 11.30 बजे बेरला विकासखंड के ग्राम खमतराई में, 12.30 बजे ग्राम लेंजवारा में, 1.30 बजे ग्राम अमोरा में और 3.30 बजे ग्राम देवरबीजा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। मंत्री श्री साहू शाम 5 बजे साजा विकासखंड के ग्राम हरदास में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस रायपुर लौटेंगे।
10 Dec 2020 04:06AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 दिसंबर को राजधानी के जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। वे दोपहर 12ः10 बजे राजभवन से प्रस्थान करेंगी और दोपहर 12ः15 जय स्तंभ चौक पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से दोपहर 12ः20 बजे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी।
10 Dec 2020 04:06AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






