रायपुर : प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा के तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय के विरूद्ध कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया है। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय के निलंबन का आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में राय का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बिलासपुर निर्धारित किया गया है। राजस्व मंत्री ने बिल्हा के तहसीलदार को किया निलंबित
09 Dec 2020 02:10PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के जलकार्य विभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मोवा सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास के राईजिंग मेन तेलीबांधा रोड टनल क्रासिंग के अंदर लिकेज रिपेयरिंग कार्य दिनांक 10 दिसम्बर गुरूवार को किया जाना है। रिपेयरिंग कार्य के चलते 10 दिसम्बर गुरूवार को सुबह जलप्रदाय होने के पष्चात अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू एवं दलदल सिवनी ओव्हरहेड टैंक में 10 दिसम्बर 2020 को संध्याकालीन जलप्रदाय प्रभावित रहेगी। दिनांक 11 दिसम्बर 2020 को सुबह जलप्रदाय आंषिक रूप से प्रभावित रहेगी। इसके अतिरिक्त रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।
09 Dec 2020 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : 17 साल की उम्र में भारत के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इंटरनैशनल क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पार्थिव पटेल ने जब भारत के लिए डेब्यू किया था तब उनकी उम्र महज 17 साल 153 दिन थी। वह भारत के सबसे युवा विकेटकीपर है। 35 वर्षीय पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे इंटरनैशनल और दो टी20 मैच खेले हैं।
09 Dec 2020 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल' विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
09 Dec 2020 12:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे सोनाखान पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.10 बजे से 2.10 बजे तक सोनाखान में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।
09 Dec 2020 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : स्कूली छात्रों के बस्ते के वजन को लेकर अक्सर उठने वाले विवादों को सरकार ने फिलहाल खत्म कर दिया है। इसे लेकर सरकार ने नई बैग पॉलिसी जारी तैयार की है। इसके मुताबिक, स्कूली बच्चों के बस्ते का वजन उनके वजन के दस फीसद से ज्यादा नहीं होगा। इसके तहत पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के बस्ते का वजन औसतन 1.6 से 2.2 किलोग्राम तय किया गया है, जबकि बारहवीं में पढ़ने वाले छात्रों के बस्ते का वजन अब औसतन 3.5 से 5 किलोग्राम के बीच होगा। वहीं प्री-प्राइमरी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कोई बैग नहीं होगा।
09 Dec 2020 12:03PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







