रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायतीराज प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। सत्ता के विकेन्द्रीकरण और ग्रामीणों की पंचायतीराज में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश में नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। अनेक ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। जिनके कार्य चल रहे हैं, अनेक ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो गया है। पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध : बघेल
11 Dec 2020 04:36PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 से छत्तीसगढ़ में शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से एक साल में ही लगभग 77 हजार बच्चे कुपोषण से बाहर आ गए हैं। वजन त्यौहार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार योजना के शुरू होने के समय प्रदेश में लगभग 4 लाख 92 हजार बच्चे कुपोषित थे, इनमें से 77 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं। इस तरह कुपोषित बच्चों की संख्या में लगभग 15.64 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह 15 से 49 आयु वर्ग की 98 हजार 221 महिलाओं को एनीमिया से मुक्ति दिलाने में सफलता हासिल हुई है।
11 Dec 2020 04:36PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि केन्द्र की एनडीए सरकार की हठधर्मिता से देश के लाखों किसान पिछले पंद्रह दिनों से सड़क पर हैं। नए कृषि कानूनों को लेकर उठ रहे सवालों और किसानों की मांगों को सरकार हल्के में लेकर अहंकार में डूबी हुई है। छत्तीसगढ़ के किसानों ने अहंकार में डूबी भारतीय जनता पार्टी को जिस तरह सबक सिखाते हुए कांग्रेस को समर्थन देकर उसे सत्ता से उखाड़ फेंका उसी तरह किसान विरोधी कानून अगर वापस नहीं होता है तो भारतीय जनता पार्टी-एनडीए की सरकार को देश से उखाड़ फेंक देंगे, यह संकल्प किसानों का है। किसानों से उनकी धैर्य की परीक्षा लिए बगैर हठधर्मिता छोड़कर मांगों पर तत्काल अमल करना चाहिए। कृषि क्षेत्र में लाए गए तीन सुधारवादी कानूनों के विरोध में किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। कई दौर की वार्ता के बाद भी अभी तक सहमति नहीं बनी है। किसानों को आशंका है कि इन सुधारों के बहाने सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर फसलों की सरकारी खरीद और वर्तमान मंडी व्यवस्था से पल्ला झाड़कर कृषि बाजार का निजीकरण करना चाहती है। किसान संशंकित हैं कि नए कानून से 41,000 मंडियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और सब बंद हो जाएंगे।
11 Dec 2020 04:35PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरूवार को बेमेतरा जिले के विभिन्न गांवों में लगभग 15 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक बेमेतरा श्री अशीष छाबड़ा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
11 Dec 2020 04:34PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर ;मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के चेरवापारा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 61 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3 करोड़ 23 लाख रुपये की सामग्री एवं आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया। श्री बघेल ने कृषि विभाग की योजना में 15 कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए। इसमें 5 कृषकों को पावर वीडर, 5 कृषक हितग्राहियों को सीडड्रिल एवं 5 हितग्राहियों को स्प्रिंकलर वितरित किये गए।
11 Dec 2020 04:11PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल से हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा देने के इच्छुक 5 जनवरी 2021 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा-2021 के लिए परीक्षार्थियों के लगातार बढ़ते रूझान को देखते हुए अध्ययन केंद्रों में बिना विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी निर्धारित की गई है। राज्य ओपन स्कूल द्वारा मुख्य परीक्षा-2021 के लिए विवरणिका और परीक्षा आवेदन फॉर्म सभी अध्ययन केंद्रों को वितरित किए जा चुके हैं। प्रदेश भर में स्थित अध्ययन केंद्रों को इसके लिए अब तक करीब दस हजार आवेदन फॉर्म वितरित किए गए हैं।
11 Dec 2020 01:34PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कृषि सुधार बिल के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शनों में अपना नाम आने को लेकर, अदाणी ग्रुप ने कहा है कि वह न तो किसानों से अनाज खरीदता है और न ही अनाज का मूल्य तय करता है। पोर्ट से लेकर एनर्जी सेक्टर तक में सक्रिय, इस ग्रुप ने कहा कि यह केवल फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के लिए अनाज के साइलोज विकसित और संचालित करता है।
11 Dec 2020 01:34PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान जहां जिले के विकास के लिए करोड़ांे रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। वहीं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं कर जिलेवासियों का दिल जीत लिया। बघेल ने कृषि महाविद्यालय चेरवापारा परिसर में आयोजित विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय चेरवापारा बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कोरिया जिले के नागपुर में शासकीय महाविद्यालय और चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय की मंजूरी की घोषणा की। नागपुर में महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो और चिरमिरी में महाविद्यालय प्रारंभ करने का आग्रह मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने किया था।
11 Dec 2020 01:25PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








