रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में ई-नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर 2020 शनिवार को किया जाएगा। इस ई-नेशनल लोक अदालत में पक्षकार और अधिवक्ताओं के न्यायालय आये बिना ही अपने मामलों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण करवा सकते है। कोविड-19 महामारी के कारण राजीनामा योग्य लंबित मामलों के निराकरण एवं पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह ई-नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
03 Dec 2020 07:28AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : सूरजपुर उत्कृष्ट पुलिस थाने 2020 भारत सरकार ने घोषित किया है। देश के 10 शीर्ष थानों में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का ’झिलमिली थानें’ को चौथा स्थान हासिल हुआ है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा उत्कृष्ट थाना को लेकर पूरे भारतवर्ष में सर्वे कराया था और इनमें से 10 शीर्ष पुलिस थानों की रैंकिंग की गई है। इसके लिए पहले थानों में डाटा विश्लेषण, सीधी परख और मिले फीडबैक के आधार पर रैंकिंग प्रक्रिया के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले थानों की संक्षिप्त सूची तैयार की गई। जिसमें थाना की साफ-सफाई, रंग-रोगन, कैम्प सुरक्षा प्रबंध, पब्लिक बिहेवियर, क्वीक रिस्पांस, रिकार्ड संधारण, सीसीटीएनएस व अपराधों के समाधान के आधार पर बनाई गई।
03 Dec 2020 06:30AM,by: Thaneshwar sahu
पाकिस्तानी अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के दो मामलों में बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। शरीफ पिछले साल नवंबर में इलाज के लिए लंदन गए थे, लेकिन अभी तक वैपस नहीं लौटे।
03 Dec 2020 06:01AM,by: Thaneshwar sahu
भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल में वर्ष 1984 में हुए गैस कांड का दंश वर्तमान समय में तीसरी पीढ़ी भी भुगत रही है। 2-3 दिसंबर की रात यूनियन कार्बाइड के कारखाने से रिसी गैस का कुप्रभाव इतना अधिक था कि अब भी भोपाल की जेपी नगर व आसपास की करीब 48 बस्तियों में बच्चे कमजोर व बीमार पैदा होते हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो सुन नहीं पाते, अपने ही सहारे चल-फिर नहीं सकते। कई बच्चे ऐसे भी हैं जो सुनते हैं, लेकिन समझते नहीं, जबकि कुछ मानसिक रूप से कमजोर हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो जन्म के बाद से बिस्तर पर हैं। बता दें कि भोपाल गैस कांड में यूनियन कार्बाइड कारखाने (अब मालिक कंपनी डॉव केमिकल्स) से जहरीली गैस मिथाइल आइसो साइनाइट (मिक) रिसी थी। उस हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई थी और लाखों प्रभावित हुए थे।
03 Dec 2020 05:09AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दिव्यांगजन को 3 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की है। बघेल ने कहा कि पूरे विश्व में निःशक्त व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा हैं। निःशक्तता सिर्फ एक शारीरिक कमी है, यह समझने के लिए सामाज में जागरूकता की जरूरता है। दिव्यांग दिवस तभी सार्थक हो सकता है जब सभी निःशक्त व्यक्ति अन्य नागरिकों के समान ही आर्थिक और सामाजिक स्थिति पा सकें। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की दी शुभकामनाएं
03 Dec 2020 04:32AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :भिलाई की शान में आज एक और सितारा जड़ा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के विजन इस भिलाई शहर की दुनिया भर में शान, मान और अभिमान है। पंडित नेहरू द्वारा आरंभ किये गए आईआईटी की यह श्रृंखला भिलाई तक पहुंची है। भिलाई देश का तेईसवां आईआईटी है। यह हमारा गौरव है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आईआईटी भिलाई के शैक्षणिक क्षेत्र कारिडोर के भूमिपूजन एवं विभिन्न भवनों की अधिरचना स्थापन कार्यक्रम के अवसर पर कही।
02 Dec 2020 02:22PM,by: Thaneshwar sahu
वाशिंगटन : भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन इन दिनों चर्चा में हैं, उन्हें जो बाइडन की टीम में महत्वपूर्ण जगह मिल सकती है। बाइडन ने कहा कि नीरा टंडन बेहतरीन नीति बनाने में सक्षम हैं और उन्हें विभिन्न सरकारों के साथ काम करने का महत्वपूर्ण अनुभव भी हासिल है। बाइडन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के शीर्ष पद प्रबंधन एवं बजट कार्यालय निदेशक के लिए नीरा टंडन को नामित करने की आधिकारिक घोषणा करने के बाद यह बात कही है। अगर अमेरिकी सीनेट से भी इस पद के लिए टंडन के नाम को मंजूरी मिल जाती है, तो वह व्हाइट हाउस में प्रभावशाली ‘प्रबंधन और बजट कार्यालय’ की प्रमुख बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी।
02 Dec 2020 12:45PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








