Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 गरियाबंद : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। वहीं अवैध धान परिवहन और संग्रहण के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर जिले में 23 चेकपोस्ट बनाये गये है तथा नोडल अधिकारी एवं केन्द्र प्रभारी की तैनाती की गई है। इस कड़ी में संदिग्ध धान परिवहन और संग्रहण की शिकायत प्राप्त होने पर 03 दिसम्बर 2020 गुरूवार को ग्राम दलदली तहसील गरियाबंद में तहसीलदार राकेश साहू द्वारा मंडी उप निरीक्षक श्री खान के साथ जांच किया गया। जांच में कृष्णा गुप्ता पिता कांतीलाल गुप्ता ग्राम मुढीपानी तहसील छुरा द्वारा 20 क्विंटल धान वाहन कमांक सीजी 23-0818 में लिटिपारा से मुढीपानी अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। कृष्णा गुप्ता छोटा लायसेंस व्यापारी है जिसकी खरीदी की अधिकतम क्षमता 4 क्विंटल है। कृष्णा गुप्ता के पास धान के संबंध में एवं वाहन के संबंध में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। अतः छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के धारा 20/23 के अंतर्गत धान मय वाहन सहित जब्त कर थाना प्रभारी पीपरछेड़ी को सुपुर्द किया गया।

04 Dec 2020 01:17AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायगढ़ : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ के 36 ग्राम पंचायतों-अचानकपाली, अमलडीहा, अमझर, अण्डोला, बैगीनडीह, बंजारी, बरभांठा (अ), बरभांठा (ब), भंवरपुर, भांठागांव, बोरिदा, चंदाई, दानसरा, देवगांव (पठारीपाली), डोमाडीह (ब), दुर्गापाली, गोड़म, जिल्दी, कटेकोनी, खुडूभांठा, कोतमरा, माधोपाली, मुडिय़ाडीह, नौरंगपुर, पचपेड़ी, पाट, रामटेक, रांपागुला, रेड़ा, सराईपाली, सिलियारी, सिरोली, सुन्दराभांठा, सुवाताल, तिलाईदादर, उधरा में ग्राम रोजगार सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 22 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ में कार्यालयीन समय प्रात:10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। पदों की विस्तृत जानकारी कार्यालय जनपद पंचायत सारंगढ़ एवं ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर भी देखी जा सकती है।

04 Dec 2020 01:17AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर ;  छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा वर्ष 2020 में संस्कृत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। इसके तहत महर्षि वाल्मीकि सम्मान, ऋष्यश्रृंग सम्मान, लोमश ऋषि सम्मान, कौसल्या सम्मान और महर्षि वेदव्यास सम्मान प्रदान किया जाएगा। महर्षि वेदव्यास सम्मान में 51 हजार रूपए और शेष सम्मानों के लिए प्रत्येक विद्वान को 31 हजार रूपए की राशि के साथ शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है। संस्कृत विद्वानों के सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा 20 दिसम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक विद्वान या संस्था अपना आवेदन सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् कार्यालय न्यूराजेन्द्र नगर पानी टंकी के पास, छत्तीसगढ़ हाथ करघा कार्यालय के सामने कार्यालयीन अवधि एवं दिवस में भेज सकते हैं। सम्मान प्रस्ताव का विवरण वेबसाईट ूूूरूध्ध्बहेअउण्बहेजंजमण्हवअण्पद पर भी उपलब्ध है। संस्कृत विद्यामंडलम् विद्वानों का करेगा सम्मान

04 Dec 2020 01:17AM,
by: Thaneshwar sahu