रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के तीसरे दिन 3 दिसम्बर तक 4 लाख 10 हजार 194 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। 3 दिसम्बर तक राज्य के एक लाख 20 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के 39 हजार 832 किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान का 239.62 करोड़ रूपए का भुगतान ट्रांसफर किया गया है।
04 Dec 2020 01:17AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य शासन द्वारा धान खरीदी के लिए पीडीएस सिस्टम के बारदानों को एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। बारदाना जमा नहीं करने वाले उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। सरगुजा जिले के ग्राम मानपुर एवं झिरमिट्टी पीडीएस दुकान के संचालकों को बारदाने जमा नहीं करने पर एसडीएम द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। दुकान संचालकों द्वारा नोटिस का जवाब नहीं देने तथा बारदाना जमा नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मानपुर एवं झिरमिट्टी के पीडीएस संचालक निलंबित
04 Dec 2020 01:17AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यसचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित राज्यस्तरीय स्टेरिंग कमेटी की पहली बैठक का आयोजन किया गया। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में अपनाई जाने वाली प्रकिया और कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई।बैठक में अपर मुख्यसचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्रीमती रेणु पिल्ले ने कोविड-19 टीकाकरण की प्रांरभिक तैयारियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्यसचिव श्री सुब्रत साहु भी उपस्थित थे।
03 Dec 2020 05:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वनविभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी ली। मंत्रालय महानदी भवन मे आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य शासन की महत्वकांक्षी और वन विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्ध बजट, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों के संबंध मे चर्चा की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने वन विभाग के गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री जैन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य के लघु वनोपज संग्राहकों की आय में बढ़ोतरी के लिए जरूरी कदम उठाये जाये। उन्होंने राज्य केे वनो में मिलने वाले लघु वनोंपज के गुणवत्तायुक्त प्रसंस्करण और विपणन के निर्देश दिये है। श्री जैन ने बाड़ी विकास के तहत उत्पादित हो रहे हरी सब्जियों की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर संचालित हो रहे स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रांे में गर्म भोजन के लिए कराये जाने के निर्देश दिये है।
03 Dec 2020 12:40PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना संक्रमण काल में भी अपने कार्य को पूरा करते हुए नवोदय विद्यालय चयन समिति द्वारा कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए जिले के एकमात्र नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के शिक्षकों द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में जाकर ऑनलाइन पंजीयन के लिए दिशा- निर्देश दिया जा रहा है। पंजीयन की 15 दिसंबर अंतिम तिथि है। इस कड़ी में पढ़ई तुंहर दुआर अभियान के तहत बच्चों को घर बैठे सुरक्षित एवं सतत् शिक्षा प्रदान करने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले मोहला विकासखंड में प्राचार्य संतोष सिन्हा, संतोष कुमार मंडल व अनिल कुमार पाल द्वारा पंजीयन के नियम, पोर्टल की स्थिति तथा परीक्षा पात्रता संबंधी नियमों से सभी सीएसी को अवगत कराया गया।
03 Dec 2020 12:39PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : प्रदेश सहित जिले में आगामी 31 जनवरी 2021 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर जिले में अन्य राज्यों से धान की आवक एवं धान व्यापार/ भण्डारण/परिवहन इत्यादि की जांच लगातार की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में दो दिसम्बर को राजस्व, खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया। धान परिवहन की जांच के दौरान दल द्वारा कोंडागांव जिले के बांसकोट निवासी चंद्रकांत साहू से 93 कट्टा धान, जिसका वजन 37.20 क्विंटल है, की जप्ती की गई। धान का अवैध व्यापार करते पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
03 Dec 2020 12:39PM,by: Thaneshwar sahu
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांजनों के लिए अवसर सुनिश्चित करने और सुलभता बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम करने की अपील करते हुए गुरुवार को कहा कि भारत ने दिव्यांग लोगों के जीवन में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। मालूम हो कि हर साल 3 दिसंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ मनाया जाता है।दिव्यांगजन की क्षमता और दृढ़ता हमें प्रेरित करती
03 Dec 2020 12:37PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






