देश का मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं आंधी दर्ज की जा रही है। लगातार बदल रहे मौसम के चलते गर्मी से राहत मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी बीते दिन ठंडी हवा के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। आज सुबह से रायपुर में बादलों की लुका-छिपी जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला सुबह से ही राजधानी में दर्ज किया जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों को जारी हुआ अलर्ट
11 May 2021 11:42AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राजधानी रायपुर में कोरोना से जंग में मेयर की वालिंटियर्स टीम मोर्चा संभाली हुई है। मेयर के 100 वालिंटियर अस्पताल पहुंचने का इंतजार किए बिना संदिग्ध मरीजों के घर पहुंच रही है और जरुरी सुविधा मुहैया करा रहे है। दिल्ली और मुंबई के तर्ज पर यह टीम लोगों को सर्दी-खांसी, बुखार होने पर कोरोना प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक दवा और एहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। इसके साथ कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार जागरूक कर रही है। यह टीम अब तक राजधानी के 9 हजार घरों में दस्तक देकर कोरोना मरीजों के साथ साथ जरुरतमंदो को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा चुके है।
11 May 2021 11:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : शहर के गोगांव क्षेत्र में भाजपा नेता के पुत्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक किराना व्यवसायी को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया कि भाजपा ग्रामीण के मंडल महामंत्री रवि साहू के पुत्र हरीश साहू का शव गोगांव के तालाब के एक बोरे में मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और सिर पर कई जख्म मिले थे। पता चला है कि पत्थर से मार मारकर उसकी हत्या की गई।
11 May 2021 11:05AM,by: Thaneshwar sahu
कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव कोरोना महामारी के चलते एक बार फिर टल गया है। हालांकि पार्टी में लंबे अर्से से जारी असंतोष के बीच अध्यक्ष का चुनाव टालने पर कांग्रेस कार्यसमिति में कोई मतभेद नहीं था और फैसला सर्वसम्मति से हुआ। वहीं पांच राज्यों की हार पर पार्टी में उभरते असंतोष के सुर को थामने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने इसकी समीक्षा के लिए तत्काल एक समिति बनाने का भी एलान किया है। यह समिति 48 घंटे में गठित करने की बात कही गई है।
10 May 2021 05:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके कल राजभवन में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता अभियान को लेकर सभी विश्वविद्यालयों की बैठक लेंगी। इसमें राज्यपाल के सचिव अमृत खलको, शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालय के कुलपतिगण उपस्थित रहेंगे। इसमें विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर कोरोना वायरस के रोकथाम, विश्वविद्यालय द्वारा किए गए स्वास्थ्य शिविर, विश्वद्यिालय में प्राथमिक उपचार एवं मरीजों की संख्या तथा शैक्षणिक गतिविधिया एवं परीक्षाओं के आयोजन एवं अन्य बिदुंओं पर चर्चा की जाएगी। यह वर्चुअल बैठक दोपहर 2 बजे होगी।
10 May 2021 05:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने घटिया पोविडोन ऑयोडीन दवा की अस्पताल में आपूर्ति के नाम पर एक बार फिर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) में हुए भ्रष्टाचार के बड़े खुलासे को लेकर प्रदेश सरकार और उसके स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। श्री सिंहदेव ने कहा कि यह प्रदेश के जनस्वास्थ्य के आपराधिक खिलवाड़ है और इस मामले में दोषियों के ख़िलाफ़ उच्चस्तरीय जाँच कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस मामले ने कांग्रेस के भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र को बेनक़ाब कर दिया है
10 May 2021 04:02PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







