Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

   रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के लोगों के लिए सुविधाजनक तरीके से टीका लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह वेब पोर्टल चिप्स द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइलधारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों, नगरीय निकायों एवं नगर निगमों सहित अन्य स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेब पोर्टल में कराकर टीका लगवा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार का सीजी टीका वेब पोर्टल यहां के लोगों की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में तैयार किया गया है, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो। छत्तीसगढ़ सरकार की इस अभिनव पहल से लोगों को अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए न तो लम्बी लाइनें लगानी पड़ेंगी न ही समय गवाना पड़ेगा। सीजी टीका वेब पोर्टल में पंजीयन के लिए लिंक http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration पर जानकारी अपलोड करनी होगी। पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी।

12 May 2021 04:13PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोण्डागांव : जिले में विगत 20 अप्रैल से कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें विगत दिनों कृषकों द्वारा कृषि उपकरणों एवं वाहनों के मरम्मत हेतु दुकानों के खोले जाने की सुविधा प्रदान करने हेतु प्राप्त अनुमोदनों को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर द्वारा पंचर दुकानों एवं वाहन मरम्मत की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई थी। सोमवार को तहसीलदार गौतम चंद पाटिल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार वीरेंद्र श्याम एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में पाया गया कि सोलिस यानमार ट्रैक्टर शोरूम संचालक द्वारा शोरूम खोला गया है साथ ही शोरूम में ग्राहकों की भीड़ भी इकट्ठा की गई है। जिसमें शोरूम संचालक द्वारा किसी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। जिसके अंतर्गत सोलिस यानमार शोरूम संचालक पर कार्यवाही करते हुए शोरूम को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।

12 May 2021 01:21PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों में 13 मई से सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे रेपिड एंटिजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 14 नगर निगम क्षेत्रों में कुल 49 जांच केन्द्र बनाए गए हैं। लोग दिन या रात में किसी भी समय इन केन्द्रों में जाकर जांच करा सकेंगे। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 जांच केन्द्र, बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 केन्द्र, भिलाई नगर निगम में 5 केन्द्र, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और अम्बिकापुर नगर निगम में तीन-तीन केन्द्र, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में दो-दो केन्द्र तथा बिरगांव, धमतरी, भिलाई-चरोदा, रिसाली में एक-एक केन्द्र बनाए गए हैं।

12 May 2021 01:21PM,
by: Thaneshwar sahu