छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी हल्की बारिश सहित अधिकतर राज्यों में दर्ज की जा रही है। बीते दिन भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और और हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज भी मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो 12, 13 और 14 मई को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
10 May 2021 03:55PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, विधायक शिवरतन शर्मा सहित पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी उपस्थित थे।
10 May 2021 03:50PM,by: Thaneshwar sahu
महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए हमें हर स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। ताकि लोग कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न होने वाले खतरों से प्रभावित ना हो। उन्होंने होम आइसोलेशन पर रहने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखने, उनके स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जानकारी लेने, नियमित दवाइयों का सेवन करने सहित अन्य जानकारी प्राप्त करते रहने को कहा है। कलेक्टर ने स्थानीय व्यवसायिक वाहन चालकों का कोविड-19 का टेस्ट कराने के निर्देश दिए ।
10 May 2021 02:33PM,by: Thaneshwar sahu
जांजगीर-चांपा :कोविड संक्रमित व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति जागरूकता, चिकित्सकों का सामयिक इलाज और मरीज के आत्मविश्वास से कोरोना को आसानी से पराजित किया जा सकता है। यह सिद्ध कर दिया है जांजगीर के डेडिकेटेड कोविड केयर हास्पीटल के चिकित्सकों और कोविड पेसेंट सुरेश ने। 54 प्रतिशत आक्सीजन स्तर होने के बाद भी सुरेश ने डाक्टरों की मदद से कोरोना को पराजित कर दिया।
10 May 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि आज चेम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र जारी कर प्रदेश में जिलेवार लगातार घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए, प्रदेश में नियंत्रित जिलों में सभी प्रकार के व्यापार को आंशिक समय में व्यापार करने की अनुमति देने का आग्रह किया ।
10 May 2021 02:13PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :प्रदेश की पॉजिटिविटी दर पिछले छह दिनों से लगातार घट रही है। बीते 9 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 19% रही है। 9 मई को प्रदेश भर में हुए 48 हजार 732 सैंपलों की जांच में से 9120 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में विगत 5 अप्रैल के बाद पहली बार पॉजिटिविटी दर 20 प्रतिशत से नीचे पहुंची है। पिछली बार 5 अप्रैल को यह दर 18 प्रतिशत थी।
10 May 2021 01:43PM,by: Thaneshwar sahu
नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संसद के निचले सदन में विश्वासमत हार गए हैं। ओली को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में विश्वासमत जीतने के लिए 136 मतों की जरूरत थी लेकिन वह इस आंकड़े को नहीं छू सके। नेपाल : पीएम ओली को बड़ा झटका, संसद में नहीं जीत सके विश्वासमत
10 May 2021 01:01PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







