गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सरकार बड़ी मुस्तैदी से प्रबंध में लगी है। सरकार पांच देशों से 5,805 टन आक्सीजन आयात करने जा रही है। इसमें से 3,440 टन यूएई से, 1,505 टन कुवैत से, 600 टन फ्रांस से, 200टन सिंगापुर से और 60 टन बहरीन से आयात की जाएगी। इसके साथ पीएम केयर्स फंड से सरकार एक लाख आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है।
12 May 2021 12:59PM,by: Thaneshwar sahu
राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए पाबंदियों के साथ बाजार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा 6 मई से 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला था। जिसमे व्यापारियों को आंशिक छूट दी गई थी। इसी क्रम में राजधानी अब धीरे धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रही हैं। राजधानी अब धीरे - धीरे अनलॉक की ओर
12 May 2021 12:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कांग्रेस सेंट्रल विस्टा की तुलना को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बनने वाले सीएम हाउस मंत्री निवास राजभवन विधानसभा से करने को भाजपा की खीझ बताया है । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नया रायपुर में मुख्यमंत्री मंत्री निवास राजभवन का शिलान्यास 25 अक्टूबर 2019 को हो गया था तब भारत तो क्या दुनिया ने कोरोना नामक महामारी की कल्पना नही की थी ।प्रधान मंत्री मोदी ने कोरोना काल मे जब कोरोना की पहली लहर से देश उबरा भी नही था और दूसरी लहर आने की संभावना वैज्ञानिक बता रहे थे तब इसका शिलान्यास दिसम्बर 2020 में किया और सुप्रीम कोर्ट ने इसके निर्माण पर रोक जनवरी 2021 में हटाई तब तक दुनिया में कोविड की दूसरी लहर आ गयी थी।जब दुनिया भर के वैज्ञानिक विशेषज्ञ भारत को दूसरी लहर के लिए तैयार रहने और टीकाकरण की कार्ययोजना बनाने की सलाह दे रहे थे तब प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार कोविड से बचाव को दरकिनार कर सेंट्रलविस्टा प्रोजेक्ट को आपली जामा पहना रहे थे।
12 May 2021 11:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस नए लैब को मिलाकर अब प्रदेश के दस शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है। इससे रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी। बैकुंठपुर में वायरोलॉजी लैब की शुरूआत के साथ ही सरगुजा संभाग में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए अब दो केन्द्र हो गए हैं। वहां अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पहले से ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है। बैकुंठपुर वायरोलॉजी लैब के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव डॉ. अंबिका सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक गुलाब कमरो और डॉ. विनय जायसवाल भी शामिल हुए।
12 May 2021 10:28AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद राज्य के किसानों के हितों की अनदेखी और उनकी जरूरतों को पूरा करने में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। खरीफ सीजन 2021 को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार किसानों की डिमांड के अनुरूप न सिर्फ खाद और बीज की व्यवस्था में जुट गई है, बल्कि तेजी से इनका भंडारण समितियों में कराना शुरू कर दिया है।
12 May 2021 09:26AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





