जयपुर: कोरोना संक्रमण राजस्थान के एक और विधायक को लील गया. पूर्व मंत्री एवं बीजेपी की वरिष्ठ विधायक किरण माहेश्वरी का रविवार रात को कोरोना के कारण निधन हो गया। माहेश्वरी ने सोमवार तड़के हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। माहेश्वरी प्रदेश की दूसरी विधायक हैं जिनका निधन कोरोना के कारण हुआ है।
30 Nov 2020 06:03AM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय वायु सेना ने एक विशेष बचाव अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 50 भारतीय वैज्ञानिकों के एक ग्रुप को मध्य एशियाई देश से एक विशेष C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान में वापस लाया गया है। खास बात ये है कि इन वैज्ञानिकों के ग्रुप में कुछ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दरअसल ये सभी वैज्ञानिक एक समझौते के तहत सेंट्रल एशिया में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।
29 Nov 2020 02:53PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : तीन लोगो द्वारा अलग - अलग थानों में ठगी की घटना दर्ज कराई गई थी। अज्ञात आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से एटीएम से लाखों रूपये आहरित करने की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, प्रभारी सायबर सेल ली रमाकांत साहू एवं संबधित थानों के थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर अपराध घटित करने वाले बाहरी गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा जिस - जिस एटीएम बूथ से रकम आहरण किये थे उन एटीएम बूथ सहित आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा जिन बैंक खातों के एटीएम कम डेबिट/क्रेडिट कार्डो का उपयोग कर रकम आहरित किया गया था, उन कार्ड धारकों के संबंध में एक्सिस बैंक, एच डी एफ सी बैंक एवं आर बी एल बैंक से जानकारी एकत्र किया जाकर विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के दौरान टीम को आरोपियों की लोकेशन चिन्ह्ांकित करने में सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त लोकेशन के आधार पर टीम हरियाणा के फरीदाबाद/नेवात रवाना हुई। फरीदाबाद/नेवात में पड़ताल प्रारंभ करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपियों द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी पहचान को छिपाते हुये इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों के फरीदाबाद के धौज क्षेत्र में उपस्थिति के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम द्वारा कार्यवाही कर आरोपी शाहरूख खान, आसिफ खान एवं वसीम खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार करने के अलावा देश भर में घुम - घुम कर एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रकम आहरित करना बताया गया। उक्त घटना के अतिरिक्त आरोपियों द्वारा इसी तरह के तरीका वारदात के आधार पर थाना डी.डी.नगर एवं पंडरी क्षेत्र में स्थित एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर रकम आहरित किया गया है। जिस पर थाना डी.डी.नगर एवं पंडरी में भी अपराध पंजीबद्ध किये जा रहे है। आरोपियों द्वारा जिला दुर्ग के भिलाई नगर में भी इसी तरह से घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाईल फोन, 04 नग अगल - अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेन कार्ड एवं आधार कार्ड जप्त किये गये है। प्रकरण में आरोपी शाहरूख खान पिता ईकराम खान निवासी धसेरा मेवात फरार है। आरोपियों द्वारा दिल्ली, हरियाणा के पंचकुला, सागर (म.प्र.), राजस्थान और अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
29 Nov 2020 02:53PM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर : आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर.एस.सिंह द्वारा सूरजपुर विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केतका का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें संस्था में लक्ष्य के अनुरूप संस्थागत प्रसव में कमी पाई गई जिसके लिए संस्था प्रभारी को संस्थागत प्रसव को लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने निर्देषित किया गया है। इसके साथ ही नियमित टिकाकरण एवं कोविड-19 महामारी हेतु जनजागरूकता फैलाने भी निर्देषित किया गया है। इसके पष्चात् प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्दरई का निरीक्षण किया गया वहां बन रहे नवीन भवन के लिए ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण व समय पर कार्य पूरा करने के लिए कहा तथा संस्था प्रभारी को संस्थागत प्रसव, साफ-सफाई, कोविड-19 के लिए जनजागरूकता फैलाने के लिए निर्देषित किया गया है।
29 Nov 2020 12:28PM,by: Thaneshwar sahu
कोरिया : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की आरंभिक तैयारी के निरीक्षण एवं समुचित व्यवस्था हेतु जिले के 33 धान खरीदी केन्द्रों में मानिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं राजस्व से पटवारियों को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार धान उपार्जन केन्द्र छिन्दडांड में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शारदुल विक्रम गुप्त एवं पटवारी अशोक कुमार कश्यप, धौराटिकरा में एस.के.आर्या एवं बाल्मिकी मिश्रा, जामपारा में रितेश साहू एवं योगोश गुप्ता, पटना में एम.के.माईकल एवं कु. दीपशिखा साय, गिरजापुर में टी.पी.पावले एवं अमरेश पाण्डेय, सरभोका में ईरबल पैंकरा तथा रामचन्द्र गोड़, तरगंवा में एस. के आर्य एवं विनायक मिश्रा तथा झरनापारा में जय कुमार कुशवाहा के साथ प्रकाश साहू की ड्यूटी लगाई गई है।
29 Nov 2020 12:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : विवेक गुप्ता ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 नवंबर को यूनियन क्लब के सामने पहुंचा तब देखा एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार सडक पर बीच में खडी थी और प्रार्थी के काम्प्लेक्स में रहने वाले हासिम व गुड़िया से दो तीन लोग वाद विवाद झगडा कर रहे थे। प्रार्थी वहां पर बीच बचाव के लिए जाकर उन्हें लडाई करने से मना किया तो वे प्रार्थी को गाली गलौच करते हुये मारने लगे और हाथ से खींचकर धक्का देकर, पैर उठाकर जबरदस्ती स्विफ्ट कार में अंदर डाल दिये तथा अमलेश्वर में एक घर में ले गये उस घर में अंदर रखकर करीब प्रार्थी को हाथ मुक्का व हाथ में हैंड फाईटर लगाकर मारपीट किये एवं 50,000 रूपये की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम की पेट्रोलिंग जो सायरन बजाते हुये जा रही थी एवं पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपियान प्रार्थी अपहृत को छोड़ कर फरार हो गये तथा प्रार्थी अपनी मां, बहन एवं भाई के साथ घर में वापस आ गया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 115/20 धारा 365, 386, 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
29 Nov 2020 12:27PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : टैक्स विवाद के मामले में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अब तक कुल 32 हजार मामले लंबित है और बताया जा रहा है कि इनमें से 28 हजार करोड़ की राशि का भुगतान होना है। इसे देखते हुए आयकर विभाग द्वारा इन दिनों ऐसे करदाताओं को कहा जा रहा है कि वे विवाद से विश्वास स्कीम का फायदा लें और ब्याज और पैनाल्टी की मार से बचें। काफी संख्या में करदाता इसके लिए आगे आ रहे हैं और जिन लोगों का विवाद चल रहा है, वे केवल टैक्स देकर परेशानी से बच सकते हैं।
29 Nov 2020 12:27PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रामायणकालीन स्थल शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से किया गया। मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके शिवरीनारायण मठ पहुंचने पर उन्हें ठेठरी, खुर्मी, पपची, अइरसा, मुरकु, खाजा, सलोनी स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से भी तौला गया। शिवरीनारायण मठ में मुख्यमंत्री का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से
29 Nov 2020 11:10AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






