बरेली : लव जिहाद का नया कानून लागू होने के बाद शनिवार रात देवरनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि इस कानून के तहत यह प्रदेश का पहला मुकदमा है। लव जिहाद के आरोप में देवरनिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे धर्म का युवक धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर निकाह करना चाहता था। यूपी : लव जिहाद में बरेली में पहला मुकदमा दर्ज
29 Nov 2020 08:09AM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम अतरगढी के एक परिवार मे 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का विवाह ग्राम बावनलाख के 19 वर्षीय युवक के साथ किये जाने की सूचना पर जिला महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी विद्यानंद बोरकर के निर्देश व जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्योम श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विभाग की टीम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय ग्राम संरपंच व कोटावार तथा प्रबुद्ध नागरीको की सहायता से उन बालक व बालिका के निवास स्थान पर पहुॅचे, वर-वधु पक्ष को समझाईस दी गई जिस पर उनके द्वारा सहर्ष ही बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह किये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की तथा बारात वापस ले जाने की बात कही गई, बालिका के परिजनों ने कहा कि हमें यह ज्ञात नहीं था कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह गैर कानूनी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रोका बाल विवाह, इस जिले का मामला
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
बलरामपुर : कोविड-19 की विपरित परिस्थितियों में राज्य शासन ने शैक्षणिक संस्थाओं के बंद होने से शिक्षा अवरूद्ध न हो इसके लिए ‘‘पढ़ई तुहंर दुआर’’ आनलाईन तथा मोहल्ला क्लास जैसी आफलाईन वैकल्पिक व्यवस्था प्रारंभ की है। ‘‘पढ़ई तुहंर दुआर’’ योजना बच्चों में शिक्षा की अलख बनाये रखने में कारगर साबित हुई है। कोविड-19 की चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में जिले के कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी.एक्का के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में तथा शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से जिले में शिक्षा का अविरल धारा लगातार प्रवाहित हो रही है। पढ़ई तुहंर दुआर को साकार करने में सुदूर अंचल के दो दिव्यांग शिक्षकों के द्वारा लगातार मोहल्ला क्लास संचालित कर अनुकरणीय प्रयास किया गया है। एक ओर जहां विकासखण्ड कुसमी में प्राथमिक शाला टाटीझरिया में पदस्थ दिव्यांग शिक्षक सुरेन्द्र गुप्ता के द्वारा लगातार मोहल्ला क्लास लेकर बच्चों की पढ़ाई की तारतम्यता बनाये रखे हुए हैं। वहीं विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के माध्यमिक शाला मेघुली के शिवकुमार रवि भी पैर से दिव्यांग होते हुए भी बच्चों को जोड़कर मोहल्ला क्लास संचालित कर रहे हंै। ऐसे शिक्षकों के जजबा व जुनून से जिले के बच्चे प्रतिदिन लगातार पढ़ाई से जुड़े हुए है। न रूकेगी पढ़ाई की तारतम्यता, न थमेगी शिक्षा की रौशनी
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव : एक्सटेंशन रिफॉम्र्स आत्मा योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड के गठन ग्रामों में कृषक समूहों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की उन्नत तकनीकों से कृषक समूह को रूबरू कराया जा रहा है। जिन गौठान के वर्मी टांका में केंचुआ नहीं है महिला कृषक समूह को केंचुआ भी प्रदान किया जा रहा है। अब तक जिले में लगभग 750 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है, जिसका का विक्रय सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ कृषक एवं महिला समूह को मिल रहा है। विभागीय योजनाओं अंतर्गत किए जा रहे प्रदर्शन में समूह द्वारा उत्पादित वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग किया जा रहा है। आत्मा योजना अंतर्गत 668 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट विभाग के फसल प्रदर्शन कार्यक्रम में उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे द्वारा टीम का गठन किया गया है। टीम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, एटीएम, बीटीएम आदि गौठान में जाकर महिला समूह को प्रशिक्षित कर रहे हैं एवं तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। गौठान में मल्टी एक्टिविटी को बढ़ावा देने हेतु समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषक वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के साथ-साथ वर्मी वाश भी तैयार कर रहे हैं। जैविक कीटनाशकों का निर्माण, बीज उपचार का भी निर्माण समूह के माध्यम से किया जा रहा है। विकासखंडों में कृषि समूह एवं खाद्य सुरक्षा समूह तैयार किया जा रहा है साथ ही मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए किसानों को रबी फसल की बुवाई, बीज उपचार तथा खरीफ फसल की कटाई संबंधित सावधानियों के संबंध में किसानों को सलाह दी जा रही है। उप संचालक कृषि द्वारा किसानों को फसल कटाई के उपरांत रबी फसलों की तैयारी के संबंध में उन्नत बीज के उपयोग, कतार विधि, बीज उपचार फसल अवशेष प्रबंधन, वेस्ट डी कंपोजर के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों से निरंतर अपील की जा रही है कि पैरा दान करें, पराली को ना जलाएं और वेस्ट डी कंपोजर का उपयोग कर फसल अवशेष का प्रबंधन करें। जिले में जैविक खादों का उपयोग विशेषकर गौठान से उत्पादन होने वाले वर्मी कंपोस्ट का उपयोग बढ़ा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों को अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह भी दी जा रही है।
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 6 महीनों में 6 असाइनमेंट जारी करने का निर्णय लिया है। यह असाइनमेंट छात्र घर से लिखकर अपनी शालाओं में जमा करेंगे। इसका मूल्याकन संबंधित शालाओं द्वारा करवाकर प्राप्तांक मण्डल के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 नवम्बर को जांजगीर-चांपा जिले स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण के दौरे पर रहेंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.00 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे और वहां मंदिर में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.00 बजे महंत लालदास महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपरान्ह 3.10 बजे मेला ग्राउंड पहुंचकर राम वन गमन पथ परियोजना का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.00 बजे रायपुर लौट आएंगे।
29 Nov 2020 03:02AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। शाह ने कहा कि पंजाब की सीमा से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोड पर अलग-अलग किसान यूनियन की अपील पर आज जो किसान भाई अपना आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपसे चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने बताया कि आगामी तीन दिसंबर को किसानों से चर्चा के लिए कृषि मंत्री की ओर से निमंत्रण पत्र भेजा गया है। भारत सरकार आपकी हर समस्या और हर मांग पर विचार करने के लिए तैयार है।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी ‘राज्य सेवा परीक्षा 2020’ के नोटिफिकेशन में बलौदाबाजार को प्रदेश का 17वां नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है और युवाओं में उत्साह बढ़ा है।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





