Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल ने अकादमी के अध्यक्ष के. पी. खाण्डे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने 18 दिसंबर को अकादमी द्वारा आयोजित हो रहे गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अकादमी द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयोजनों के संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, अकादमी के महासचिव डॉ. जे. आर. सोनी, महापौर परिषद के सदस्य श्री सुंदर जोगी सहित सर्वश्री अलख राम चतुर्वेदी, डी. एस. पात्रे, हीरा लाल साय, पप्पू बघेल, मनीष कोसरिया, अंजोर दास, आर. के. पाटले और रामधनी वर्मा शामिल थे।

29 Nov 2020 11:10AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदने की शुरूआत की गई । कोरोना के समय देश भर में जहाँ आर्थिक मंदी का दौर था ऐसे में सरकार ने राजीव गांधी योजना के माध्यम से किसानों के खाते में पैसे डाले। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया और बिजली बिल हाफ भी किया है। सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मुनरेठी और बडगांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।  किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हुआ है हाफ-डॉ.शिवकुमार डहरिया

29 Nov 2020 11:10AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनियों में से एक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। प्राधिकरण द्वारा वीरवार, 26 नवंबर 2020 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.05/2020) के अनुसार विभिन्न विभागों में जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के कुल 368 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। एएआई रिक्रूटमेंट 2020 के लिए इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अप्लाई कर पाएंगे। एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव एवं मैनेजर भर्ती 2020-21 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2020 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 जनवरी 2021 तक आवेदन कर पाएंगे।

29 Nov 2020 08:10AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 गोवा के मुख्यमंत्रीद प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा में आने वाले सैलानियों के लिए कोविड-19 के परीक्षण एवं निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है और राज्य में घरेलू पर्यटन शत प्रतिशत बहाल हो गया है। सावंत ने यूनीवार्ता से यहां एक मुलाकात में कहा, गोवा में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आवश्यक नहीं है। पर्यटकों के आने पर केवल थर्मल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में घरेलू पर्यटन अब तकरीबन कोविड पूर्व की स्थिति के बराबर आ गया है। गोवा के ज्यादातर होटलों में कमरे भरे हुए हैं। हालांकि राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है कि होटलों एवं पर्यटक स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाये। गोवा सरकार केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कर रही है। सावंत ने बताया कि कोविड के कारण बुरी तरह से प्रभावित पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को सहायता के उद्देश्य से वाणिज्यिक एवं पर्यटन वाहनों पर लगने वाले कर में 50 प्रतिशत की छूट दी गयी है। हाल में बड़ी संख्या में सैलानियों के आने से पर्यटन में हुए नुकसान की काफी हद तक भरपायी हो रही है।

29 Nov 2020 08:09AM,
by: Thaneshwar sahu