मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर वन मण्डल के अंतर्गत सीपत-बलौदा मार्ग पर ग्राम लूतरा में बनाए गए पर्यावरण वन का वर्चुअल लोकार्पण किया। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से यह पर्यावरण वन विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण वन से इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और लोग पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरुक होंगे। केबिनेट की बैठक के बाद आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं के प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर दिए जा रहे बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर कोई भी आरोप लगाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने 15 साल के कार्यकाल को याद कर लेना चाहिए। भाजपा नेता जिस तरह से झूठ बोलते हैं यह उनके प्रशिक्षण का ही हिस्सा है, उन्हें झूठ बोलने और अफवाह फैलाने में महारत हासिल है। 15 साल के बीजेपी शासनकाल में हजारों महिलाएं और नाबालिग बच्चे लापता हुए, आदिवासी आश्रमों में बालिकाओं से दुराचार की अनेक घटनाएं हुईं। हत्या, लूट, बलात्कार की सैकड़ों घटनाएं हुई। इनके कार्यकाल में ऐसी कई दिल-दहलाने देने वाली घटनाएं भी हुई जो शायद उन्हें स्मरण नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हम उन घटनाओं की याद दिलाना नहीं चाहते लेकिन यह जरूर बताना चाहेंगे कि भूपेश सरकार में किसी भी अपराध पर कार्रवाई न हो यह नामुमकिन है।
28 Nov 2020 01:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : ठंड के कारण कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। इस समय समझदारी इसी में है कि भले ही सामान्य फ्लू के लक्षण लगें फिर भी कोरोना जाच जरूर करानी चाहिए और एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आए और फिर भी लक्षण रहें तो आरटी पी सी आर जांच भी आवश्यक हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही के गंभीर परिणाम हो जाते हैं।
28 Nov 2020 12:52PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए पीडीएस सिस्टम में शेष बारदानों को एकत्र कर खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं । बारदानों को लेम्पस समितियों में जमा नहीं करने वाले कोण्डागांव जिले के उचित मूल्य की तीन दुकानों को निलम्बित कर दिया गया है। जिले के ग्राम डोंगरीगुड़ा पीडीएस दुकान को महिला समूह द्वारा एवं ग्राम सुकुरपाल एवं जोबा के पीडीएस दुकान को ग्राम पंचायत द्वारा संचालित किया जा रहा था । बारदाना जमा नहीं करने के कारण उक्त दुकानों को आगामी आदेश तक के लिये निलंबित किया गया है। खाद्यान्न वितरण के लिये डोंगरीगुड़ा के लिये लेम्पस कोण्डागांव एवं सुकुरपाल एवं जोबा के दुकानों के लिये लेम्पस दहिकोंगा से खाद्यान्न वितरण कराये जाने का आदेश जारी किये गये हैं। बारदाने जमा न कराने पर तीन पीडीएस दुकानें निलम्बित
28 Nov 2020 12:52PM,by: Thaneshwar sahu
बलौदाबाजार :जिला योजना समिति बलौदाबाजार के सदस्यों का चुनाव 8 दिसम्बर को यहां जिला पंचायत बलौदाबाजार के सभाकक्ष में होगा। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका परिषद के पार्षद एवं नगर पंचायत के पार्षद अपनों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव करेंगे। गौरतलब है कि जिला योजना समिति बलौदाबाजार में 15 सदस्य होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री समिति के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर पदेन सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों में से 10 सदस्यों का चुनाव और नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका पार्षदों में से एक और नगर पंचायत के पार्षदों में से एक सदस्य का चुनाव किया जाएगा। एक सदस्य का मनोनयन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
28 Nov 2020 12:51PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: राज्य की सभी नर्सिंग पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रही छात्राओं केा क्लीनीकल प्रशिक्षण लेने के लिए पूर्व मे अपनी-अपनी संस्थाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे । किंतु अभी भी कुछ नर्सिंग छात्राएं प्रशिक्षण के लिए उपस्थित नही हुई हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा फिर से जारी निर्देश में कहा गया है कि नर्सिग काउंसिल या आयुष विश्वविद्यालय के निर्धारित मापदंडों से यदि उनकी उपस्थिति कम रहती है तो विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में बैठने से वे वंचित रह सकती हैं जिसकी पूरी जिम्मेदारी उन्ही की रहेगी। इसलिए बी एस सी नर्सिंग,पोस्ट बेसिक नर्सिंग,एम एस सी नर्सिंग,के विद्यार्थी प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहें, ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।
28 Nov 2020 12:51PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






