रायपुर : कोरोना संक्रमण के इस दूसरे दौर में फिलहाल हम सबको तीन आसान उपाय ही बचा सकते हैं। अगर ईमानदारी से इनका पालन किया जाए तो संक्रमण से बचा जा सकता है। मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ ओ पी सुंदरानी का मानना है कि जब डाॅक्टर आई सी यू जैसी अति संक्रमित जगह में रहकर कोरोना संक्रमितों का इलाज करते हुए भी सुरक्षित रह सकते हैं तो आम जनता आसानी से कुछ सुरक्षा उपाय अपना कर बच सकती है। इस समय भीड़ वाली जगहों से बचना, अनावश्यक लोगों से न मिलना,दो गज की सुरक्षित दूरी का पालन करना और हाथ साबुन पानी से धोते रहना अत्यंत आवश्यक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि यदि 90 प्रतिशत तक आबादी मास्क सही ढंग से नाक और मुंह ढंकने लगे तो बीमारी नही फैलेगी। अभी सामान्य सी लापरवाही भी जान पर भारी पड़ रही है।
24 Nov 2020 11:29AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में विभिन्न प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों की समीक्षा की गई और निकट भविष्य में आने वाले वैक्सिन लगाने के लिए तैयारियों और कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया।
24 Nov 2020 10:59AM,by: Thaneshwar sahu
देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी के फिर से तेजी से पैर पसारने से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ आज एक अहम बैठक की। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के हालात के मामले में भारत की स्थिति कई अन्य देशों से बेहतर है। इस बैठक में कोरोना के आठ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इस अहम बैठक में कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर भी हुई है। इस बैठक मेें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगालऔर हरियामा समेत कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर चर्चा की है।
24 Nov 2020 10:29AM,by: Thaneshwar sahu
दुनिया में कोरोना वायरस का कहर अभी भी बरकरार है। भारत में कोरोना वायरस के मामले 91 लाख के पार पहुंच गए हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच महंगे टेस्ट को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूरे भारत में समान रूप से COVID-19 के लिए RT-PCR टेस्ट के लिए अधिकतम दर तय करने के लिए जनहित याचिका पर केंद्र की प्रतिक्रिया मांगी। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे और जस्टिस ए एस बोपन्ना और वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने स्वास्थ्य मंत्रालय को नोटिस जारी किया। वकील अजय अग्रवाल द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर यह सुनवाई हुई।
24 Nov 2020 09:14AM,by: Thaneshwar sahu
वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान कर दिया है। हालांकि, बाइडन 20 जनवरी को कार्यभारत ग्रहण करेंगे, लेकिन उन्होंने अपनी कैबिनेट की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। बाइडन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय के राजनयिक एंटनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। बाइडन प्रशासन में जेक सुलिवन को भी जगह मिली है। बाइडन ने सुलिवन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। इसके साथ ही अलेजांद्रो मेयरकास को आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है।
24 Nov 2020 07:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 नवम्बर को राजधानी रायपुर में नागरिक सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। ये कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्ण कराए गए हैं। बघेल इनमें से 3 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेन्द्र नगर ग्लोबल चौक व सड़क चौड़ीकरण कार्य, लगभग 2 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से आक्सीजोन स्मार्ट रोड में कराए गए कार्य, लगभग 75 लाख रूपए की लागत से कलेक्टोरेट उद्यान में जन सुविधाओं के उन्नयन कार्यों, लगभग 20 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से कराए गए जवाहर बाजार परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य, लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित नए सिटी कोतवाली थाना भवन और बूढ़ा तालाब में लगाए गए म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण करेंगे।
24 Nov 2020 05:50AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य सरकार द्वारा श्रम विभाग के दो अधिकारियों की पदोन्नति की गई हैं। मंत्रालय से जारी आदेश के तहत एस.एल. जांगडे़ उपश्रमायुक्त और सविता मिश्रा उपश्रमायुक्त को अपर श्रमायुक्त के पद पर पदोन्नत की गई है। इनकी पदस्थापना श्रमायुक्त कार्यालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर में किया गया है। श्रम विभाग में हुई दो अधिकारियों की पदोन्नति
24 Nov 2020 05:50AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा जशपुर जिले के बालाछापर गांव में नवनिर्मित ट्रायबल टूरिज्म एथनिक रिसॉर्ट इन दिनों सैलानियों को बेहद आकर्षित कर रहा है। इसका निर्माण 1.65 हेक्टेयर में किया गया है। रिसॉर्ट में 6 वुडनकॉर्टेज, 18 पिलेज कॉटेज, 10 क्राफ्ट हट, एक कैफेटेरिया, 1 एम्फीथिएटर, कांफ्रेस रूम, 3 टेंट प्लेटफॉर्म सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पर्यटकों के लिए की गयी है। रिसॉर्ट की बुकिंग इस महीने की एक तारीख से शुरू हो गया है।
24 Nov 2020 05:50AM,by: Thaneshwar sahu
देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी के फिर से तेजी से पैर पसारने से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक करेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। यही नहीं, वह कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए अपनाई जाने वाली योजना को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंह के जरिए होगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। इससे पहले भी पीएम इस मुद्दे को लेकर बैठक कर चुके हैं।
24 Nov 2020 05:44AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









