Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर की आफिसर्स कॉलोनी स्थित लोकसभा सांसद दीपक बैज के निवास पहंुचकर उनके गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुए। बघेल ने दीपक बैज से मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण विभाग के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी उपस्थित थे।

25 Nov 2020 10:27AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पुलिस हिरासत में एक आदिवासी सब इंजीनियर पूनम कतलाम की हुई मौत के लिए प्रदेश सरकार और पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। साय ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस संवेदनशून्य व निरंकुश होती जा रही है। आदिवास्यों के नाम पर राजनीतिक रोटियाँ सेंक रही प्रदेश सरकार का आदिवासी विरोधी चरित्र इस घटना से एक बार फिर जगज़ाहिर हो गया है। साय ने पुलिस हिरासत में हुई युवा इंजीनियर की संदिग्ध मौत की न्यायिक जाँच कर दोषियों पर हत्या का मामला चलाकर उन्हें सख़्त सजा दिलाने की मांग की है।

25 Nov 2020 09:59AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : जनशिकायत मिलने पर नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 46 के जीई रोड स्थित लाल गंगा परिसर में सुरेश होटल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिली एवं सुरेश होटल के कर्मचारी बिना मास्क, ग्लब्स के काम करते पाये गये एवं वहां भारी गंदगी मिलने पर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित होटल संचालक को भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए 2000 रू. का जुर्माना किया एवं इस दौरान संबंधित होटल संचालक के पास गुमास्ता लाईसेंस अनुपलब्ध पाया गया । होटल संचालक को नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने गुमास्ता लाईसेंस प्रस्तुत करने 3 दिन का समय उनके अनुरोध पर दिया। गुमास्ता लाईसेंस प्रस्तुत न करने की स्थिति में जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित होटल संचालक को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।

25 Nov 2020 09:03AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर:छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इन नये कानूनों से ‘गरीबों को और गरीब करों, अमीर को और अमीर बनाओं’ वाला कार्य सरकार कर रही है। वर्तमान की केन्द्र सरकार 70 साल के बने हुये ढांचे को ढहाने का प्रयास कर रही है। जैसे रेलवे का निजीकरण, एयरपोर्ट, बैंक, बीएसएनएल, ओएनजीसी, एलआईसी आदि कई सरकारी संस्थानों को बंद करके उनका निजीकरण करके सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। इसी प्रकार नये कृषि कानून बनाये गये है जो किसानों के हितों के विपरीत है। जिसका पूरे देश भर में विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्टी किसान एवं मजदूरों का संरक्षण एवं हित सोचने वाली पार्टी है। इस देशव्यापी हड़ताल से केन्द्र सरकार की चूलें हिल जायेगी। 

25 Nov 2020 09:02AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने द्वारा राज्य पुलिस विभाग में 4000 कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए अधिसूचना आज, 25 नवंबर 2020 को जारी करेगा। एमपीपीईबी कॉन्सटेबल नोटिफिकेशन 2020 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 2020 विज्ञापन का इंतजार कर रहे उम्मीदवार 4000 संभावित रिक्तियों के लिए एमपी पुलिस कॉन्सेटबल नोटिफिकेशन 2020 जारी होने के बाद एमपीपीईबी की वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।

25 Nov 2020 08:02AM,
by: Thaneshwar sahu