Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को ही 12.00 बजे उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शपथ लेने से एक दिन पहले मेवालाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी। आज पदभार संभालने के बाद वे दोबारा सीएम नीतीश कुमार से मिले थे और इसके बाद दोपहर इस्तीफा दे दिया। बताते चलें कि मेवालाल चौधरी बिहार सरकार के तीसरे ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप में काम करने के तुरंत बाद इस्तीफा दिया है। इसके पहले जीतन राम मांझी और परिवहन मंत्री के रूप में कामकाज संभाले आरएन सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

19 Nov 2020 12:27PM,
by: Thaneshwar sahu