रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग की वेबसाइट khadya.cg.nic.in/cgsfc/ का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित खाद्य और पोषण सुरक्षा से जुड़ी 5 योजनाओं की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निराकरण हो सकेगा। इन योजनाओं के हितग्राही आवश्यकता होने पर सीधे वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें राज्य खाद्य आयोग के कार्यालय या इससे संबंधित कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
18 Nov 2020 03:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं।लेकिन आम लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके परिणाम भयावह हो रहे हैं।रायगढ़ जिले के 47 वर्ष के पुरूष का मामला डेथ आडिट रिव्यू में आया जिसमें यह तथ्य सामने आया कि उस व्यक्ति को 25 अक्टूबर को लक्षण दिखाई दे रहे थे। लेकिन उसने 2 नवंबर को एंटीजेन जांच कराई और 4 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुए।उन्हे हृदय संबंधी बीमारी थी। अस्पताल में भर्ती के समय 81प्रतिशत आक्सीजन स्तर था। मेडिकल स्टाफ के हर संभव प्रयास के बाद भी उनी 5 नवंबर को मृत्यु हो गई। विशेषज्ञ बार-बार चेता रहे है कि लक्षण आने के24 घंटे के अंदर टेस्टिंग कराना अत्यंत जरूरी है। कोरोना की जांच तुरंत नही कराने में लापरवाही भारी पड़ रही
18 Nov 2020 03:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नीति आयोग नई दिल्ली के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी ग्राम योजना के तहत रोजगार सृजन एवं गांवों के विकास के लिए किए जा रहे कार्याें की सराहना की है। नीति आयोग की सलाहकार संयुक्ता समद्दर व उनके सहयोगी ने सरकार की इस अनूठी योजना के सफल क्रियान्वयन और रोजगार सृजन के कार्याें को देखकर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्हें यह जानकार खुशी हुई कि गांववासियों द्वारा सुंदर, आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं बनाई जा रही है।
18 Nov 2020 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ और द यूनियन संस्था के द्वारा राज्य तम्बाकू नियंत्रण सेल के सहयोग से तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने 19 नवम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑनलाईन राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के राज्य स्तरीय अधिकारी सम्मिलित होंगे।
18 Nov 2020 02:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान गादीरास मेन रोड़ से नागारास, सोनाकुकानार व गोरली तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयास करने की बात कही। इस सड़क की कुल लम्बाई 12.72 किलोमीटर है, जिसका चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य 13 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से यातायात सुविधाओं में विस्तार होगा, जिससे दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने से ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास
18 Nov 2020 01:09PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए स्पेशल क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे। महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली यह स्पेशल महिला मेडिकल मोबाइल क्लीनिक देश में अपनी तरह की पहली अनूठी क्लीनिक होगी। क्लीनिक की गाड़ियों में केवल महिला मरीजों को ही निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। दाई-दीदी क्लीनिक गाड़ियों में केवल महिला स्टाफ तथा महिला डॉक्टर, महिला लैब टेक्नीशियन एवं महिला एएनएम ही कार्यरत रहेंगे। इस क्लीनिक के शुरू होने से महिला श्रमिकों एवं स्लम क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं एवं बच्चियों को अपने घर के निकट ही महिला डॉक्टरों के माध्यम से इलाज की सुविधा मिलेगी।
18 Nov 2020 12:02PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







