बेमेतरा : नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश/गाईडलाईन/एडवाईजरी जारी किये गये है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने आदेश जारी कर कहा है कि वर्तमान में जिले में कोरोना पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक है। लोक आस्था के महापर्व ‘‘छठ पूजा‘‘ के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुये निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किये जाते हैः-लोक आस्था के महापर्व ‘‘छठ पूजा‘‘ नदियों/तालाबों/स्थलों पर पूजा समापन करने के बजाय अपने-अपने घरों पर ही अध्र्य देने की सलाह दी जाती है। छठ घाटों पर व्यक्ति आयोजनकर्ता अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बांस बल्ली से बेरिकेटिंग लगाकार कराया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति छठ घाट/आयोजन स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तो ईलाज का संपूर्ण खर्च संबंधित आयोजनकर्ता व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जावेगा। छठ घाट/आयोजन स्थल पर सिर में ‘‘दउरा‘‘ लेकर जाने वाले व्यक्ति अथवा समिति को कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जायेगा। ऐसा पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति एवं आयोजनकर्ता समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा। छठ घाट/आयोजन स्थल पर सिर में ‘‘दउरा‘‘ लेकर जाने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनिटाईजर, थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर छठ घाट में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी व्यक्ति/समिति की होगी। आयोजन स्थल पर स्थापित किये जाने वाले ‘‘दउरा‘‘ के मध्य 02 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। छठ घाट/आयोजन स्थल पर टेण्ट/पंडाल लगाने पर व्यक्तियों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाए जायेंगे। छठ पूजा स्थलों पर केवल पूजा करने वाले एवं एक परिवार से अधिकतम 02 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। छठ पूजा करने के लिए नदी या तालाब में कमर के नीचे तक जल में प्रवेश करने की अनुमति होगी, अध्र्य के दौरान पानी में डूबकी न लगाये जायें। छठ पर्व मनाने जाने हेतु सामूहिक रूप से जुलूस निकालने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
18 Nov 2020 11:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर 19 नवंबर को प्रदेशवासियों को ’इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ के रूप में एक और पर्यटन स्थल की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेचर सफारी का लोकार्पण करेंगे। वन विभाग द्वारा राजधानी रायपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर खरोरा-तिल्दा मार्ग पर स्थित मोहरेंगा वन क्षेत्र में 555.850 हेक्टेयर में यह उत्कृष्ट नेचर सफारी विकसित की गई है।
18 Nov 2020 11:02AM,by: Thaneshwar sahu
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती 19 नवम्बर 2020 (गुरूवार) को मनाया जायेगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 11ः30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शिरकत करेंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आदेश जारी कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई है। विदित है कि स्व इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय,साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिये सदैव याद किया जाता है। प्रधानमंत्री पद पर लंबी अवधि के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे-बैंको को राष्ट्रीयकरण, प्रीवीयर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरितक्रांति कार्यक्रम। उनके द्वारा प्रारंभ किया गया 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनकी जीवन स्तर को उंचा उठाना था। वे प्रतिक्रियावादियों की विरोधी थी और राष्ट्रीय सामंजस्य के लिये सदैव प्रयत्नशील रही है।
18 Nov 2020 10:04AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सांस्कृतिक भवन से लगी 4 एकड़ भूमि में टेनिस स्पोर्ट अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 17 करोड़ 75 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। अकादमी के निर्माण के लिए 15 माह का समय निर्धारित किया गया है।
18 Nov 2020 10:04AM,by: Thaneshwar sahu
मुंबई हमले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई इस वजह से नहीं की गई थी कि कहीं मुस्लिम विरोधी बढ़ती भावनाओं का राजनीतिक तौर पर बीजेपी ना फायदा उठा ले। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को रिलीज हुए आत्मकथा के पहले भाग- ‘अ प्रोमिस्ड लैंड’ में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने इसमें कहा कि 26/11 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से कार्रवाई नहीं करने की वजह से मनमोनह सिंह को इसका खामियाजा राजनीतिक तौर पर भुगतना पड़ा।
18 Nov 2020 09:28AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बहुप्रतीक्षित फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ शिक्षामित्रों की अपील को खारिज कर दिया है। सर्वोच्च आदालत ने यूपी सरकार के फैसले पर मुहर लगाते हुए बढ़े हुए कटऑफ को अनुमति दे दी है।
18 Nov 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगने की अटकलों का बाजार गर्म हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगने वाला है। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर कुछ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के मामले को रोकने के लिए जांच की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
18 Nov 2020 08:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 19 नवंबर 2020 तक किये जा सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं और इस संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
18 Nov 2020 04:26AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









